Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, 8 बार MLA बनने के बाद पहली बार बने हैं सांसद
    छत्तीसगढ़

    बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, 8 बार MLA बनने के बाद पहली बार बने हैं सांसद

    By June 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
     बीजेपी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अग्रवाल ने पार्टी नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा। सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि रायपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक अंतर से निर्वाचित अग्रवाल ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

    अग्रवाल ने इस्तीफे दिए जाने को अपने लिए एक भावनात्मक क्षण बताया और कहा कि उन्होंने 35 वर्षों तक विधायक के रूप में लगातार काम किया है। अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि वास्तव में, यह मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक क्षण है क्योंकि मैं अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा का 35 वर्षों तक लगातार सदस्य रहा हूं। आज मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है और संसद में प्रवेश कर गया हूं। मैं छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े मुद्दों को (संसद में) उठाऊंगा।
    1990 से लगातार जीत रहे हैं चुनाव

    अग्रवाल (64) ने कहा कि सभी के समर्थन और आशीर्वाद से नयी पारी शुरू करने जा रहा हूं। मेरी इच्छा है कि मैं लोगों की भावनाओं के अनुरूप काम करता रहूं। मुझे किसी बात का कोई अफसोस नहीं है। अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को 5,75,285 मतों से हराया। आठ बार विधायक रहे अग्रवाल ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मदवार के खिलाफ सबसे अधिक 67,719 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। अग्रवाल 1990 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं।

    जमीनी नेता हैं बृजमोहन

    उन्हें राज्य में भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है। अग्रवाल क्षेत्र की जनता से सीधा संपर्क रखते है। राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि अग्रवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र का बहुत अच्छे से ख्याल रखा है। वे अपने मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं और संकट के समय में मदद करने को तैयार रहते हैं।

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

    October 7, 2026

    ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    October 7, 2026

    राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

    October 7, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका…

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक

    October 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

    October 7, 2026

    ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    October 7, 2026

    राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

    October 7, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.