Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा का भाजपा जांच समिति ने लिया जायजा, कांग्रेस पहले ही कर चुकी निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा का भाजपा जांच समिति ने लिया जायजा, कांग्रेस पहले ही कर चुकी निरीक्षण

    By June 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार हिंसा का भाजपा जांच समिति ने लिया जायजा, कांग्रेस पहले ही कर चुकी निरीक्षण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलौदा बाजार.

    बलौदा बाजार जिले में बीते 10 जून को हुई हिंसा के बाद सियासत शुरू हो चुकी है। एक तरफ कांग्रेस अपनी सात सदस्यीय जांच समिति बनाकर घटनास्थल पर पहुंची हुई थी तो वहीं दूसरी तरफ आज भारतीय जनता पार्टी की पांच सदस्य टीम गिरौदपुरी स्थित अमर गुफा पर निरीक्षण करने पहुंची थी। इस जांच समिति में प्रमुख रूप से खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, खेल मंत्री टंकराम वर्मा समेत पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक संजना साहू और अनुसूजित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय शामिल रहे।

    अब इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी। संयुक्त जिला कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जांच समिति ने घटना के प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस पूरे मामले पर प्रदेश में हलचल सी मची हुई है और सियासी पारा लगातार बढ़ते जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह की अध्यक्षता में बीजेपी ने पांच सदस्य जांच टीम गठित की है। जिसमें मंत्री दयाल दास बघेल, मंत्री टंक राम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और पूर्व विधायक रंजन साहू शामिल है। बीजेपी की जांच निरीक्षण टीम आज गिरौदपुरी स्थित अमर गुफा में निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान जांच टीम के सदस्यों ने जैतखंभ की स्थल का निरीक्षण किया जहां से हिंसा की घटना की शुरुआत हुई थी क्योंकि इसी जगह पर जैतखाम को असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा लोहे की आरी से काट दिया गया था इसके बाद बलौदाबाजार में 10 जून को हिंसा भड़की। अमर गुफा के टूटे हुए दरवाजों को देखा और तत्कालीन पुजारी से चर्चा कर मामले की जानकारी ली। वहीं मिडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहां कि ये कांग्रेस की सतनामी समाज को बदनाम करने कि साजिश है। भाजपा जांच दल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहां कि 15 हजार प्रदर्शन कारियों के लिए भोजन कि व्यवस्था, उन लोगों के धरना प्रदर्शन में आने के लिए बस, गाड़ी कि व्यवस्था, मंच में कौन बैठा है ये भी तो दिख रहा है। क्या देवेंद्र यादव सतनामी हैं ये कांग्रेसी बताए? कलेक्टरेटमें  आगजनी एवं तोड़फोड़ पर दयाल दास बघेल ने कहा  कि ये घटना शासन प्रशासन को धोखे पे रखकर उपद्रवी तत्वों द्वारा कि गयी है।

    वहीं जांच टीम के सदस्य मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जांच टीम के साथ हमने निरीक्षण किया और समाज के लोगों से चर्चा की। सतनामी समाज के लोग सरल इंसान हैं समाज के आंदोलन में उपद्रवी तत्व के लोग शामिल हैं जिसकी वजह से बलौदाबाजार में हुई प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गई। इस हिंसा में कांग्रेस का ही हाथ हैं इसमें कांग्रेस को लोग भी शामिल हैं कई ऐसे वीडियो, फोटो भी सामने आए हैं जिनके आधार पर जांच हो रही है।

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

    October 7, 2026

    ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    October 7, 2026

    राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

    October 7, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका…

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक

    October 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

    October 7, 2026

    ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो में जीवंत हुई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा,‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    October 7, 2026

    राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

    October 7, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.