Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-भिलाई में अनैतिक संबंध न बनाने पर युवक की हत्या, नग्न शव के साथ बिताई पूरी रात
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-भिलाई में अनैतिक संबंध न बनाने पर युवक की हत्या, नग्न शव के साथ बिताई पूरी रात

    By June 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-भिलाई में अनैतिक संबंध न बनाने पर युवक की हत्या, नग्न शव के साथ बिताई पूरी रात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई.

    वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद युवक ने आरोपी को अपने घर बुलाया था। घर में गला दबाकर आरोपी ने युवक की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    वैशाली नगर थाना पुलिस को 18 जून को सूचना मिली थी कि वेदांत शर्मा अपने घर में नग्न अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ है। घटना के एक दिन पहले वेदांत अपनी मां की कार लेकर अकेला घर से निकला था, जो देर रात अपने दोस्त के साथ वापस घर आया और दोनों अपने कमरे में चले गये। 18 जून को मृतक वेदांत का चाचा जब पेपर लेने के लिए गेट के पास गया और गेट से न्यूज पेपर निकालकर घर में जा रहा था, उसी दौरान मृतक का दोस्त कमरे से बाहर निकलकर नमस्ते करते हुये चला गया। उस वक्त किसी को पाता नहीं था कि वेदांत शर्मा की हत्या हो गई है, जब काम वाली बाई झाड़ू पोछा करने के लिए कमरे के दरवाजा को खटखटाया तो अंदर कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा खोलकर देखा तो वेदांत बिस्तर पर न होकर पलंग के नीचे नग्न अवस्था में पड़ा था और मुंह से खून निकलकर सूखा गया था। साथ ही उसका चेहरा काला पड़ गया था। घटना की सूचना परिजनों ने वैशाली नगर पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या होने की शंका होने पर एफएसएल टीम ने घटना स्थल के लिए बुलाया गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ० द्वारा मृतक का गला दबाकर हत्या होना बताया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी गई थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मृतक के मोबाइल नंबर का डिटेल खंगाला। घटना के समय मौजूद संदेही अनमोल राणा थाना असंध जिला करनाल हरियाणा हाल पता विद्यागिरी हॉस्टल अंजोरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 17 जून को वेदांत शर्मा से ग्राइंडर ऐप के माध्यम से दोस्ती हुई थी। संपर्क हुआ और उसी दिन देर रात में वेदांत आरोपी को लेकर अपने घर आया।

    दोनों ने शराब पी और उसके बाद वेदांत और आरोपी के बीच अनैतिक संबंध बनाने को लेकर वाद विवाद हुआ। सके बाद आरोपी ने वेदांत का गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं रातभर उसके घर पर रहने के बाद सुबह बड़ी ही चालाकी से घर से निकलकर फरार हो गया था। पकड़े गया आरोपी कामधेनु विश्वविद्यालय का छात्र है।

    Related Posts

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..

    August 7, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये…

    August 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.