Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»हिंदुजा परिवार के सदस्यों को स्विट्जरलैंड में जेल की सजा, भारतीय नौकरों से ज्यादा कुत्ते पर करते थे खर्च…
    विदेश

    हिंदुजा परिवार के सदस्यों को स्विट्जरलैंड में जेल की सजा, भारतीय नौकरों से ज्यादा कुत्ते पर करते थे खर्च…

    By June 22, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिंदुजा परिवार के सदस्यों को स्विट्जरलैंड में जेल की सजा, भारतीय नौकरों से ज्यादा कुत्ते पर करते थे खर्च…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने शुक्रवार को हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को घरेलू नौकरों का शोषण करने के आरोप में साढ़े चार साल तक की जेल की सजा सुनाई है।

    नौकरों का शोषण उनके जिनेवा स्थित विला में किया गया था। हालांकि, आपराधिक अदालत ने अरबपति परिवार के सदस्यों को नौकरों की अवैध मानव तस्करी के आरोपों में बरी कर दिया। इन नौकरों में से अधिकतर अशिक्षित भारतीय थे, जो जिनेवा में उनके आलीशान झील किनारे स्थित विला में काम करते थे।

    समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, परिवार के चार सदस्यों में से कोई भी जिनेवा की अदालत में मौजूद नहीं था। हालांकि मामले में पांचवें आरोपी नजीब जियाजी अदालती कार्यवाही में शामिल हुए। जियाजी हिंदुजा परिवार के बिजनेस मैनेजर हैं।

    उन्हें 18 महीने की निलंबित सजा सुनाई गई। निलंबित सजा एक कानूनी व्यवस्था है जिसमें किसी व्यक्ति को किसी अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर जेल की सजा नहीं दी जाती है, लेकिन भविष्य में उस अपराध के लिए उसे सजा दी जा सकती है।

    स्विट्जरलैंड की अदालत ने भारतीय मूल के व्यवसायी प्रकाश हिंदुजा, उनकी पत्नी, बेटे और बहू को श्रमिकों का शोषण करने और अनधिकृत रोजगार प्रदान करने का दोषी पाया।

    हालांकि मानव तस्करी के आरोपों को खारिज कर दिया गया। अदालत ने कहा कि कर्मचारी उन शर्तों को समझते थे जिन पर वे सहमत होकर काम करने आए थे। 

    हिंदुजा परिवार दशकों से स्विट्जरलैंड में रह रहा है। उन पर श्रमिकों के पासपोर्ट जब्त करने, उन्हें स्विस फ्रैंक के बजाय रुपये में भुगतान करने, उनकी आवाजाही पर बैन लगाने और उन्हें कम वेतन पर अत्यधिक लंबे समय तक काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा था।

    उनसे ज्यादा देर काम करवाकर केवल 8 डॉलर (करीब 650 रुपये) प्रति दिन के हिसाब से पैसे दिए। प्रशासन का ये भी आरोप है कि हिंदुजा परिवार ने इन लोगों के पासपोर्ट रख लिए थे और इनके कहीं आने-जाने पर पाबंदियां लगा दी थीं।

    प्रकाश हिंदुजा को पहले भी 2007 में इसी तरह के, हालांकि कमतर आरोपों में दोषी ठहराया गया था, लेकिन वकीलों का आरोप है कि उन्होंने उचित दस्तावेज के बिना लोगों को काम पर रखना जारी रखा।

    पिछले हफ्ते यह पता चला कि परिवार ने पीड़ितों के साथ एक अघोषित समझौता कर लिया है। स्विस अधिकारियों ने पहले ही हीरे, माणिक (Ruby) और एक प्लैटिनम हार सहित कई संपत्तियां जब्त कर ली हैं, जिनका इस्तेमाल कानूनी फीस और संभावित दंड को कवर करने के लिए किया जा सकता है।

    सरकारी वकीलों के अनुसार, रसोइयों और घरेलू सहायकों सहित कर्मचारियों को कभी-कभी बहुत कम या बिना छुट्टी के दिन में 18 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर किया जाता था।

    उन्हें स्विस कानून के तहत आवश्यक राशि का दसवां हिस्सा से भी कम भुगतान किया जाता था। कुछ कर्मचारी कथित तौर पर अपस्केल कोलोग्नी स्थित कोठी के बेसमेंट में सोते थे, कभी-कभी फर्श पर गद्दे बिछाकर सोते थे।  

    कुछ कर्मचारी कथित तौर पर केवल हिंदी बोलते थे। उन्हें पैसे भारत स्थित बैंक खाते में दिए जाते थे जिनका वे इस्तेमाल तक नहीं कर पाते थे।

    स्विस अधिकारियों द्वारा लाया गया एक अलग टैक्स का मामला प्रकाश हिंदुजा के खिलाफ लंबित है। प्रकाश हिंदुजा ने 2000 में स्विस नागरिकता प्राप्त की थी। हिंदुजा परिवार, जिसमें प्रकाश और उनके तीन भाई शामिल हैं, वे विभिन्न क्षेत्रों में फैले एक औद्योगिक समूह का नेतृत्व करते हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने उनकी कुल संपत्ति का अनुमान लगभग 20 बिलियन डॉलर लगाया है।

    हिंदुजा ग्रुप को संस्थापक परमानंद दीपचंद हिंदुजा अविभाजित भारत में सिंध के प्रसिद्ध शहर शिकारपुर में पैदा हुए थे। 1914 में, उन्होंने भारत की व्यापार और वित्तीय राजधानी, बॉम्बे (अब मुंबई) की यात्रा की। हिंदुजा ग्रुप को वेबसाइट के अनुसार वहां उन्होंने जल्दी ही व्यापार की बारीकियां सीख लीं।

    हिंदुजा परिवार की जड़ें भारत में हैं और इसी नाम से एक कारोबारी घराना भी चलाता है, जो कई सारी कंपनियों का एक समूह है। इसमें कंस्ट्रक्शन, कपड़े, ऑटोमोबाइल, ऑयल, बैंकिंग और फ़ाइनेंस जैसे सेक्टर भी शामिल हैं।

    इंसानों से ज्यादा कुत्तों पर खर्च

    स्विस सरकारी वकील यवेस बर्टोसा के अनुसार, परिवार ने कथित तौर पर अपने पालतू कुत्ते पर अपने एक नौकर को दिए गए वेतन से ज्यादा पैसे खर्च किए।

    बर्टोसा ने यह जानकारी भारतीय कर्मचारियों की कथित तस्करी और शोषण से संबंधित एक मुकदमे के दौरान पेश की। सोमवार को अभियोक्ता ने हिंदुजा परिवार की हरकतों की तीखी आलोचना की थी और इसमें शामिल लोगों के लिए साढ़े पांच साल तक की जेल की सजा की सिफारिश की थी।

    बर्टोसा की दलीलें कर्मचारियों और हिंदुजा परिवार द्वारा दी गई गवाही और मामले की जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों पर आधारित थीं।

    वकील ने कहा, “उन्होंने एक कुत्ते पर अपने एक नौकर से भी ज्यादा खर्च किया।” उन्होंने कहा कि महिला को एक समय में 7 स्विस फ्रैंक ($7.84) के बराबर भुगतान किया जाता था, जो सप्ताह में सात दिन हर रोज 18 घंटे काम करती थीं।

    उन्होंने “पालतू जानवर” के बजट की ओर इशारा किया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि परिवार ने अपने पालतू कुत्ते पर एक साल में 8,584 स्विस फ्रैंक खर्च किए।

    बर्टोसा ने आगे कहा कि कर्मचारियों के कॉन्ट्रैक्ट में काम के घंटे या छुट्टी के दिन तय नहीं थे, बल्कि यह था कि वे अपने मालिकों की जरूरत के अनुसार उपलब्ध रहें।

    चूंकि उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए थे, उनके पास खर्च करने के लिए कोई स्विस फ्रैंक नहीं था और वे अपने मालिक की अनुमति के बिना घर से बाहर नहीं जा सकते थे। उनके पास बहुत कम या कोई आजादी नहीं थी।

    The post हिंदुजा परिवार के सदस्यों को स्विट्जरलैंड में जेल की सजा, भारतीय नौकरों से ज्यादा कुत्ते पर करते थे खर्च… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.