Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में दर्ज की पहली ऐतिहासिक जीत
    खेल

    अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में दर्ज की पहली ऐतिहासिक जीत

    By June 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में दर्ज की पहली ऐतिहासिक जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा उलटफेर किया। सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार धूल चटाई है। इस ऐतिहासिक जीत में अफगानिस्तान की तरफ गेंदबाजों, बल्लेबाजों और फील्डरों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में अफगानिस्तान के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती थी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 148 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जादरान (51) ने 15.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 118 रन जोड़े।

    इस जोड़ी ने युगांडा और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबलों के बाद मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी शतकीय साझेदारी भी की। दोनों के आउट होने के बाद अफगानों ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए और डेथ ओवरों में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने वापसी की। पैट कमिंस ने हैट्रिक भी ली। कम स्कोर को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया आसानी से मैच जीत जाएगी।लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। अफगानिस्तान ने शानदार शुरुआत की। नवीन-उल-हक ने ट्रैविस हेड को शून्य पर आउट किया, जिसके बाद मोहम्मद नबी ने डेविड वॉर्नर को आउट किया। मिचेल मार्श भी सस्ते में आउट हो गए। वे नवीन के दूसरे शिकार बने। नवीन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट हासिल की। हालांकि, गुलबदीन नईब ने नॉकआउट पंच मारा।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.