Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जवानों की रणनीति, नक्सलियों के खिलाफ इस साल भी चलोगा ‘ऑपरेशन मानसून’
    छत्तीसगढ़

    जवानों की रणनीति, नक्सलियों के खिलाफ इस साल भी चलोगा ‘ऑपरेशन मानसून’

    By June 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बस्तर
    छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसी के साथ बस्तर में नक्सलियों का मूवमेंट शुरू हो जाता है. नक्सली मानसून के दौरान पूरी तरह से सक्रिय हो जाते हैं और इस दौरान अपने ठिकाने बदलने के साथ ही फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए भी कई तरह के पैंतरे अपनाते हैं.

    बरसात के मौसम में जब नदी नाले उफान पर होते हैं. तब नक्सली जवानों पर हमला कर घने जंगलों में गुम हो जाते हैं. मानसून के दौरान आज से 5 साल पहले फोर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन पिछले 2 सालों से बारिश के मौसम में भी  फोर्स आक्रामक हुई है और नक्सलियों को मानसून में ऑपरेशन के दौरान मार गिराने में सफलता भी हासिल की है.बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इस साल भी कारगर रणनीति बनाते हुए बस्तर में तैनात सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशन मानसून चलाया जाएगा. इस साल की शुरुआत में ही जिस तरह से नक्सल ऑपरेशन में जवानों को सफलता मिली है. इसी तरह मानसून में भी जवान नक्सलियों के ठिकानो को ध्वस्त करेंगे.

    3 महीने तक जारी रहेगा ऑपरेशन मानसून
    बस्तर आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि ऑपरेशन मानसून के दौरान नक्सलियों को चौतरफा घेरने के लिए बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों और सीमावर्ती राज्यों के बीच समन्वय बनाया गया है. मानसून में भी इस संयुक्त टीम के द्वारा लगातार ऑपरेशन चलाया जाएगा. बस्तर आईजी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ मानसून ऑपरेशन करीब 3 महीने तक जारी रहेगा.

    हालांकि इस दौरान जवानों को भी खास सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है, क्योंकि  बारिश के मौसम में नदी नाले उफान पर होते हैं ऐसे में जवानों को किसी तरह का खतरा ना हो इसके लिए खास सतर्कता बरतने को कहा गया है.

    इसके अलावा नक्सलियों के मूवमेंट पर भी पूरी तरह से नजर रखने का आदेश दिया गया है,आईजी का कहना है कि ऑपरेशन मानसून के दौरान  पिछले 2 सालों में जिस तरह से बस्तर पुलिस को कई हार्डकोर नक्सलियो को मुठभेड़ में मार गिराने के साथ कुछ नक्सलियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई थी, ऐसे में इस बार भी पूरी कोशिश है कि ऑपरेशन मानसून के दौरान ज्यादा से ज्यादा माओवादी संगठन को नुकसान पहुंचाया जाए.

    6 महीने में 131 माओवादियो को किया जवानों ने ढेर
    इधर नक्सली संगठन भी मानसून के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए पूरी तरह से अलर्ट होती हैं, हालांकि पिछले कुछ सालों से नक्सलियों को मानसून में भारी नुकसान उठाना पड़ा है, ऐसे में पुलिस का दावा है कि इस बार भी ऑपरेशन मानसून के दौरान नक्सलियों की मांद में घुसकर ऑपरेशन चलाया जाएगा और   इस बार नक्सलियों के ठिकाने और उनके बेस कैंपों में अटैक करने की योजना बनाये जाने की बात कही जा रही है.

    गौरतलब है कि साल 2024 के शुरुआत में बीते 6 महीनो में अब तक जवानों ने नक्सलियों के अलग-अलग ठिकाने में दबिश देकर 131 माओवादियों को मार गिराया है जबकि 200 से ज्यादा नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा 250 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है, वहीं पुलिस का दावा है कि ऑपरेशन मानसून के तहत जवानों को नक्सलियों को बैकफुट पर लाने और उनके ठिकानों में दबिश देने में सफलता मिलेगी.

    Related Posts

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026

    हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशि….

    May 11, 2026

    कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन….

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा…..

    May 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026

    हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशि….

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.