Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्‍तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के नाम बदलने पर शुरू हुई सियासत
    छत्तीसगढ़

    छत्‍तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के नाम बदलने पर शुरू हुई सियासत

    By June 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्‍तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के नाम बदलने पर शुरू हुई सियासत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्‍तीसगढ़ सरकार ने डाक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदलकर शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना कर दिया है। इसका आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया है। प्रदेश में योजना का नाम बदलने पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इसे खूबचंद बघेल का अनादर बताया है। वहीं, भाजपा का कहना है कि नाम बदलने की परिपाटी कांग्रेस की रही है। आयुष्मान योजना का नाम कांगेस ने बदला था।

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कहना है कि यह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ परंपरा नहीं है। यदि सरकार नए सिरे से कुछ योजना चालू करती हैं तो उसे अपने हिसाब से नाम रखें। पहले से संचालित कार्यक्रम योजना का नाम बदलना सही नहीं है। यह परंपरा अच्छी नहीं है। ऐसे में यह एक परिपाटी बन जाएगी कि आज मैं हूं सत्ता में तो अपने हिसाब से नाम रखा, कल कोई और आया तो वह अपने हिसाब से नाम रखेगा। योजना का नाम रखने पर सवाल नहीं उठा रहे हैं।

    यह सवाल नाम बदलने को लेकर है। सरकार नई योजना, नया कार्यक्रम शुरू कर उसका नाम रख तो कोई सवाल नहीं उठाएगा। बताते चलें कि पूर्व कांग्रेस सरकार में आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संजीवनी सहायता कोष, मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना, मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को मिलाकर एक योजना संचालित की गई थी, जिसमें डा. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (डीकेबीएसएसवाय) नाम दिया गया था।

    डा. धर्मेन्द्र गहवई को मिली आयुष्मान की जिम्मेदारी

    संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में पदस्थ वित्त नियंत्रक, संयुक्त संचालक, उप संचालक, राज्य कार्यक्रम अधिकारी, राज्य नोडल तथा अन्य अधिकारियों के कार्यों आवंंटन किया गया है। शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी डा. खेमराज सोनवानी की जगह प्रभारी उप संचालक डा. धर्मेन्द्र गहवई को दिया गया है। डा. खेमराज सोनवानी को राज्य क्षय अधिकारी, अतिरक्त परियोजना संचालक (एड्स), प्रशिक्षण संबंधी समस्त कार्य दिए गए हैं।

    इन योजनाओं का कांग्रेस सरकार ने बदला था नाम

    दीन दयाल उपाध्याय स्वावलंबन योजना – राजीव गांधी स्वावलंबन योजना

    पं. दीनदयाल उपाध्याय सर्वसमाज मांगलिक भवन योजना – डा. बीआर आंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन योजना

    पं. दीनदयाल उपाध्याय एलईडी पथ प्रकाश योजना- इंदिरा प्रियदर्शिनी एलईडी पथ प्रकाश योजना

    पं दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र योजना- राजीव गांधी आजीविका केंद्र योजना

    पं. दीनदयाल उपाध्याय शुद्ध पेयजल योजना – इंदिरा प्रियदर्शिनी शुद्ध पेयजल योजना

    राजमाता विजयाराजे कन्या विवाह योजना – मिनीमाता कन्या विवाह योजना

    पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्न श्रम सहायता योजना- शहीद वीर नारायण सिंह श्रम सहायता योजना

    Related Posts

    चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त

    August 8, 2026

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त

    August 8, 2026

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.