Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बिलासपुर में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 1300 युवाओं को ऑफर लेटर
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बिलासपुर में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 1300 युवाओं को ऑफर लेटर

    By June 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बिलासपुर में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 1300 युवाओं को ऑफर लेटर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर.

    बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर यहां आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप काफी सफल रहा। बड़ी संख्या में लोग नौकरी की चाह में कैंप में बायोडाटा लेकर पहुंचे। निजी कंपनियों द्वारा इंटरव्यू के बाद लगभग 1300 युवाओं को कैंप में ही ऑफर लेटर दिए गए। स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल ने समापन समारोह में युवाओं को ऑफर लेटर बांटकर शुभकामनाएं दीं। तकनीकी शिक्षा और रोजगार मंत्री विजय शर्मा ने फोन के जरिए कैंप के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।

    उन्होंने आने वाले समय में इस तरह के और कैंप लगाने को कहा है। लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम में आज आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में 43 नियोक्ता कंपनियों ने 6 हजार 420 पदों के लिए भर्ती करवाने में रुचि दिखाई। 5 हजार 500 आवेदकों ने फार्म लिया। 3 हजार 800 युवाओं ने आवेदन दिया जिसमें से 1300 लोगों को ऑफर लेटर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के पहल पर आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में रोजगार देना सबसे बड़ी चुनौती है। मेगा प्लेसमेंट कैंप की शुरुआत 2005 से हुई। आगे कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देना है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा युवाओं को ध्यान में रख कर नीतियां बनाई जा रही हैं। युवाओं को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिया जा रहा है। युवाओं के लिए इस प्रकार के प्लेसमेंट कैंप के जरिए एक प्लेटफार्म मिलता है। वहीं नियोक्ता के लिए भी कर्मचारियों का ऐसे कैंप से चयन करना आसान होता है। समापन कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान, सहायक कलेक्टर और कैंप आयोजन के नोडल अधिकारी तन्मय खन्ना, रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय के उपसंचालक वी. के. केड़िया, उपसंचालक रोजगार कार्यालय अमर पहारे सहित बड़ी संख्या में युवा और नियोक्ता कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

    कलेक्टर ने उम्मीदवारों का बढ़ाया हौसला  
    कलेक्टर अवनीश शरण ने मेगा प्लेसमेंट कैंप का जायजा लिया। कैंप में आए प्रतिभागियों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्लेसमेंट कैंप मे पहुंचे युवाओ ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित यह प्लेसमेंट कैंप हमारे लिये बहुत उपयोगी रहा।

    Related Posts

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

    August 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.