Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»इंदिरा गांधी ने जेल में डलवाया लेकिन…आपातकाल पर क्या बोले लालू यादव कि टूट पड़ी बीजेपी…
    देश

    इंदिरा गांधी ने जेल में डलवाया लेकिन…आपातकाल पर क्या बोले लालू यादव कि टूट पड़ी बीजेपी…

    By June 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदिरा गांधी ने जेल में डलवाया लेकिन…आपातकाल पर क्या बोले लालू यादव कि टूट पड़ी बीजेपी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने के बाद बीजेपी सबसे पहले आपातकाल के मुद्दे पर ही कांग्रेस को घेर रही है।

    इस मामले को लेकर संसद में भी खूब हंगामा हुआ है। वहीं अब आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि आपतकाल लोकतंत्र के इतिहास का धब्बा जरूर है लेकिन उस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें कभी गाली नहीं दी।

    उन्होंने उनके साथ ही कई नेताओं को जेल में डलवा दिया लेकिन इंदिरा गांधी और उनके मंत्रियों ने ना कभी उन्हें देशद्रोही कहा और ना ही देशभक्ति पर सवाल खड़े किए। 

    लालू यादव ने सोशल मीडिया पर अपने एक आर्टिकल ‘द संघ साइलेंस ऑन 1975’ की स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि वह जयप्रकाश नारायण की स्टीयरिंग कमिटी के संयोजक थे। उनपर आपातकाल के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी।

    उन्हें मीसा के तहत 15 महीने तक जेल में रहना पड़ा। उन्होंने कहा, हमने और हमारे साथियों ने उन लोगों का कभी नाम भी नहीं सुना था जो कि आज आपातकाल पर लेक्चर दे रहे हैं।

    ना तो हमने उस दौरान मोदी का नाम सुना और ना ही जेपी नड्डा का। वहीं प्रधानमंत्री के कुछ और मंत्री भी स्वतंत्रता को लेकर भाषण दे रहे हैं। 

    उन्होंने आगे कहा, इंदिरा गांधी ने हमें जेल में डलवा दिया लेकिन कभी गाली नहीं दी। उन्होंने और उनके मंत्रियों ने कभी देशद्रोही नहीं कहा।

    उन्होंने कभी संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान नहीं किया। निश्चित तौर पर 1975 लोकतंत्र का काला धब्बा है लेकिन उन लोगों को भी भुलाया नहीं जा सकता जो 2024 में विपक्ष का सम्मान नहीं कर रहे हैं। 

    I was the convener of the steering committee that Jayaprakash Narayan—had constituted to carry forward the movement against the excesses of Emergency imposed by the then PM Indira Gandhi. I was in jail under the Maintenance of Security Act (MISA) for over 15 months. My colleagues… pic.twitter.com/9fyThckm01

    — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) June 29, 2024

    लालू यादव के इस बयान को लेकर बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा, लालू प्रसाद यादव के आपातकाल को लेकर नए विश्लेषण पर दिवंगत जयप्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया को भी बहुत दुख हो रहा होगा।

    लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक जीवन लगभग खत्म हो चुका है। अब वह अपने परिवार की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। वह आखिर इतने निचले स्तर पर कैसे चले गए।

    बता दें कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल घोषित कर दिया था। यह आपातकाल 21 महीने चला। 

    The post इंदिरा गांधी ने जेल में डलवाया लेकिन…आपातकाल पर क्या बोले लालू यादव कि टूट पड़ी बीजेपी… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत….

    September 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ, जशपुर में जनजातीय परिवारों की आजीविका को मिली नई राह…

    September 22, 2026

    माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    September 22, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंचीं ग्राम कुंजनगर, महिलाओं से किया आत्मीय संवाद, सेवा संकल्प अभियान के तहत महतारी वंदन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों से जानी योजनाओं की उपयोगिता….

    September 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.