Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-जशपुर में आठ फ़ीट गहरे गड्ढे में डूबा दसवीं का छात्र, बछड़े को बचाने उतरा था गड्ढे में
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-जशपुर में आठ फ़ीट गहरे गड्ढे में डूबा दसवीं का छात्र, बछड़े को बचाने उतरा था गड्ढे में

    By July 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-जशपुर में आठ फ़ीट गहरे गड्ढे में डूबा दसवीं का छात्र, बछड़े को बचाने उतरा था गड्ढे में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जशपुर.

    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां पानी से भरे गड्ढे में डूब रहे बछड़े को निकालने में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घरवाले इस मौत की वजह मकान बनाने वाले की लापरवाही को मान रहे हैं। दरअसल घटना बीते शाम की है जब तपकरा थाना इलाक़े के केरसई गांव का बालक प्रेम कुमार गुप्ता घर के बछड़े को ढूंढने निकला था।

    मृतक के पिता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मृतक प्रेम केरसई शासकीय हाईस्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ रहा था। स्कूल से घर लौटा था लगभग पांच बजे वह बछड़े को घर लाने निकला और कन्हैयालाल के घर के पीछे गड्ढे में गिरे बछड़े को डूबने से बचाने के लिए पानी में उतरा लेकिन वह तैरना नहीं जानने के कारण डूब गया। थोड़ी देर में माँ सुकांति गुप्ता जब उधर बछड़े के रम्भाने की आवाज सुनकर गड्ढे के पास पहुंची तो बेटे का चप्पल देखकर गड्ढे में कूद गई। जिसे देखकर कुछ लोग दौड़े सभी ने मिलकर बच्चे और बछड़े को बाहर निकाल लिया लेकिन पानी के अंदर ज्यादा देर तक डूबे रहने से बच्चा बेसुध हो गया था। उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना का चश्मदीद और बच्चे को बाहर निकालने में मदद करने वाले सुकेश्वर कुंजाल ने बताया कि गड्ढे में 8 फीट पानी था और प्रेम गुप्ता तैरने नहीं जानता था जिसके कारण बछड़े को बचाने के चक्कर में वह डूब गया। बछड़े को बचा लिया गया लेकिन प्रेम को नहीं बचा सके। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’….

    May 14, 2026

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026

    महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, परिवार की जिम्मेदारियों में निभा रहीं सक्रिय भागीदारी….

    May 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’….

    May 14, 2026

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.