Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»दिल्ली-यूपी-बिहार में अगले पांच दिनों तक होगी झमाझम बारिश!
    देश

    दिल्ली-यूपी-बिहार में अगले पांच दिनों तक होगी झमाझम बारिश!

    By July 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-यूपी-बिहार में अगले पांच दिनों तक होगी झमाझम बारिश!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बारिश से लोगों का हाल बेहाल है. मानसून के आने से मुंबई, दिल्ली समेत कई शहरों में तो बारिश के कारण सड़कों पर पानी का सैलाब जमा हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले कुछ दिनों तक बारिश से निजात मिलने की संभावना नहीं है. आईएमडी ने अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, असम और मेघालय में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी की मानें तो पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 11 जुलाई 2024 तक तेज बारिश हो सकती है. इन राज्यों में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत और मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने मध्य भारत, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक में गरज और कड़क बिजली के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई गई है. मध्य महाराष्ट्र में 12 से 14 जुलाई, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना है. दिल्ली में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति अभी भी बनी हुई है. दिल्ली में (10 जुलाई) की सुबह हल्की धूप निकलने के बाद एनसीआर में भारी बारिश देखने को मिली. मुंबई में भारी बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. शहर में भारी बारिश के कारण और बड़े पैमाने पर जलभराव के बाद बारिश की बौछारें धीरे-धीरे कम तो हो रही है. अगले 24 घंटों तक मुंबई में भारी बारिश की संभावना है. 

    असम में बाढ़ से कई मौतें

    आईएमडी के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्य नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर 13 जुलाई 2024 के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है. असम में भारी बारिश के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. रिपोर्ट के अनुसार, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि मंगलवार (9 जुलाई) को असम में बाढ़ के कारण सात लोगों की मौत हुई.
     

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कोरबा के प्रथम पीपल-वट उद्यान में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया वृक्षारोपण, पीपल-वट उद्यान को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर….

    September 22, 2026

    सेवा की कहानी : हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं, पोषण माह 2026 में बच्चों के विकास की निगरानी और देखभाल पर विशेष जोर…..

    September 22, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 22, 2026

    डिजिटल और पारदर्शी राजस्व प्रशासन : जनहित में सुशासन का नया अध्याय…..

    September 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.