Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में केंद्रीय मंत्री खट्टर का राहुल गांधी के हिंदू हिंसक होते है बयान पर तीखा वार: मनोहर लाल खट्टर
    छत्तीसगढ़

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में केंद्रीय मंत्री खट्टर का राहुल गांधी के हिंदू हिंसक होते है बयान पर तीखा वार: मनोहर लाल खट्टर

    By July 10, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    केंद्रीय ऊर्जा, आवास व शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रायपुर में आयोजित भाजपा की वृहद प्रदेश कार्यसमिति में राहुल गांधी के हिंदू हिंसक होते है वाले बयान पर करारा प्रहार किया और कहा है हिंदू हिंसक होते तो ,श्री राम मंदिर बनने में 500 साल नही लगते।श्री खट्टर ने कहा  कि महज 99 सीटें  जीतकर कांग्रेस भ्रामक आंकड़े पेश करके झूठ बोलकर अमर्यादित बाते कर रही है। श्री खट्टर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस आज केंद्र की राजग सरकार को अल्पमत की सरकार बताकर झूठ बोल रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि 2004 और 2009 में यूपीए की सरकार में कांग्रेस ने क्रमशः 145 और 206 सीटें हासिल की थी जबकि यूपीए को 225 और 262 सीटें मिला थी। अल्पमत की इन सरकारों को थर्ड फ्रंट ने समर्थन दिया था। जबकि आज एनडीए 293 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार है जिसमें भाजपा की 240 सीट हैं। श्री खट्टर ने बुधवार को यहां पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्य समिति बैठक का उद्घाटन किया।

    केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने कहा कि 293 सीट को अल्पमत बताना कांग्रेस के झूठ बोलते की पॉलिसी का हिस्सा है। प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ लेने को ऐतिहासिक घटना बताते हुए श्री खट्टर ने कहा कि पंडित नेहरू के समय लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चुनौतीपूर्ण नहीं होता था। लेकिन आज चुनौती पूर्ण स्थितियों में श्री मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना मायने रखता है। श्री खट्टर ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस दरअसल पिछले दो चुनाव में विपक्षी दल की मान्यता भी प्राप्त नहीं कर पा रही थी, इस बार 99 सीटों के साथ मान्यता प्राप्त विपक्ष का दर्जा मिलने को ही अपनी जीत मान रही है। जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और एनडीए के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है।

    छत्तीसगढ़ की चर्चा करते हुए श्री खट्टर ने 2003, 2008, 2013 के बाद 2023 में भाजपा की जीत और 2024 के लोकसभा चुनाव चुनाव में 11 में से 10 सीटों पर शानदार जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि भाजपा के लिए छत्तीसगढ़ सुनहरे भविष्य के अवसर संवारने वाला प्रदेश है। बीते लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को किसी भी राज्य में सफलता नहीं मिली है। इन सभी में एनडीए की सरकार बनी है। 13 प्रदेशों में कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं चुना गया है। इसके बाद भी कांग्रेस सरकार बनाने की खुशफहमी में जी रही है। श्री खट्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने शराबबंदी, कर्ज माफी के वादे किए लेकिन पूरे नहीं किये। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने का वादा किया लेकिन वह भी अब बीजेपी सरकार ने पूरा किया। इस प्रकार देश और प्रदेश कांग्रेस ने केवल झूठ बोला। संविधान बदल देने और आरक्षण खत्म करने का झूठा फैलाया। जब ये झूठ नहीं चल पाए तो अब हिंदुओं को हिंसक बताने और राम मंदिर आंदोलन को हराने जैसी बातें कर रही है। विश्व में सर्वाधिक सहिष्णु हिन्दू ही है। यदि ऐसा नहीं होता तो भगवान राम का मंदिर बननेे में 500 साल नहीं लगता। हमने धारा 370 हटाने की प्रक्रिया भी शांतिपूर्ण निपटाई है। कांग्रेस शासन काल में होने वाले जातीय और सांप्रदायिक दंगे भाजपा शासन काल में बंद हो गए हैं।

    केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने कहा कि दरअसल विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का भय सता रहा है। यदि इनकी सत्ता रही तो जातीय और सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर तुष्टिकरण की राजनीति का विपक्षी एजेंडा और मंसूबा पूरा नहीं होगा। श्री खट्टर ने कहा कि आने वाला समय हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी का है केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ, लाभार्थियों को मिल रहा है, उसे लेकर घर-घर जाए और भाजपा के प्रति व्यक्ति विश्वास को और मजबूत बनाएं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के सभी मापदंड हमें पूरे करने हैं। विधानसभा के साथ ही लोकसभा की जीत हमारी जीत मायने रखती है और हम सब इस गौरव के साथ आगे बढ़े।

    विधानसभा और लोकसभा में भाजपा में कांग्रेस को चारों खाने चित्त किया:किरण देव
    इससे पूर्व अपने प्रास्ताविक स्वागत भाषण में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 54 सीटों पर जीत हासिल की और लोकसभा में मत प्रतिशत बढ़कर 52.6 प्रतिशत मत लेकर 68 विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक बढ़त बनाई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए श्री देव ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में सरकार बननेे के बाद अब अपने वचन जो पूरे किए जा रहे हैं उसे लेकर लोगों तक पहुंचना है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। अब निर्धारित कार्य योजना के क्रियान्वयन में सभी पदाधिकारी नेता कार्यकर्ता सहभागी बने। कुछ महीने बाद निकाय और पंचायत चुनाव में हमें शत प्रतिशत जीत हासिल के लक्ष्य को सामने रखना है। श्री देव ने कहा कि शीर्ष पर पहुंचकर शीर्ष पर बने रहना भी बड़ी चुनौती है यह बात ध्यान में रखकर हम सब अपनी जिम्मेदारी और सक्रिय भूमिका निर्माण करना है।

    शोक प्रस्ताव में भाजपा के दिवंगत नेताओ व कार्यकर्ताओं को दी गई श्रद्धांजलि
    भाजपा बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बैठक में शोक प्रस्ताव रखा और भाजपा नेताओं और उनके परिजनों के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सैनिकों, अर्द्ध सैनिक बल व सुरक्षा बलों के जवानों की शहादत को नमन कर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गई।

    मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रस्तुत किया बधाई प्रस्ताव
     केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री पद पर लगातार तीसरी बार आसीन होने पर बधाई प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2014, 2019 और 2024 के तीनों लोकसभा चुनाव में अलग-अलग परिस्थितियों थी। 2014 में जहां कांग्रेस ने यूपीए सरकार के प्रति आक्रोश था वही 2019 और 2024 के चुनाव में भाजपा ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां के आधार पर जीत हासिल की। यह असाधारण है यह सब भाजपा के श्रेष्ठ ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं की बदौलत हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने पूरे कार्यकाल में 1 घंटे की भी छुट्टी नहीं लेकर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी, पारदर्शी सरकार दी, धारा 370 खत्म की, राम मंदिर बनाया, तीन तलाक पर कानून बनाया, नागरिकता संशोधन विधेयक लाया। 2014 से पहले भारत की पहचान भूखमरी और भ्रष्टाचार हुआ करते थे। परिवारवाद और तुष्टिकरण ने देश को खोखला किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल में संस्कृततिक राष्ट्रवाद की भावना प्रबल हुई। 10 वर्षों में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ। बधाई प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के 67 वर्षों के शासनकाल की कमियों और 10 वर्षों की मोदी सरकार की उपलब्धियां पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिनंदन किया।

    क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जम्वाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश,कहा ,धर्म और अधर्म में युद्ध चल रहा है ,हमारे पास मोदी जैसे विश्वस्तरीय नेता
    प्रदेश कार्य समिति में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भी हम सबको परस्पर समन्वय, सामाजिक समरसता और परस्पर बनाकर आगे बढ़ते चले, अगली बार भी चुनाव में आशा अनुरूप  सफलता के मेहनत जारी रखें।श्री जम्वाल ने कहा कि अपनी सरकार के कार्यों की अच्छाई सार्वजनिक रूप से कहेे ,भाजपा कार्यकर्ता सोच की जनता ने भाजपा को सत्ता क्यों सौंपी, कांग्रेस के किन अवगुणों के कारण जनता ने कांग्रेस को सत्ता से  हटाया ,ये सब हमेशा ध्यान रखे। उन अवगुणों से दूर रहकर आत्माविश्लेषण के लिए हमें पहल करनी होगी। अपनी गुणवत्ता शक्ति बढ़ाएं मंडल व बूथ इकाइयों को सबल बनाएं ,जो कमियां हैं उन्हें दूर करें। सब लोगों तक हम पहुंचे यह सब करने से ही हमारी साधना सफल होगी। श्री जम्वाल ने कहा कि आज धर्म अधर्म का युद्ध चल रहा है। हमारे पास विश्व स्तरीय नेतृत्व है। अभी हाल ही रूस ने हमारे प्रधानमंत्री को रूस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी 16-16 घंटे काम कर रहे हैं ताकि कोई भूखा, पिछड़ा, संकटग्रस्त न रहे। हम सब उस राह पर चल रहे हैं या नहीं इस विषय पर आत्म चिंतन विश्लेषण हम सबके लिए जरूरी है। कार्यकर्ता ही हमारी रीढ़ है।

    Related Posts

    हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..

    October 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू….

    October 10, 2026

    दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा….

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार….

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से जरूरतमंदों को मिल रही त्वरित सहायता…..

    October 10, 2026

    सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत, छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए….

    October 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..

    October 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू….

    October 10, 2026

    दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा….

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चार नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच होगा करार….

    October 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.