Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG के 13 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट, सरगुजा और बेमेतरा में सूखे जैसे हालात
    छत्तीसगढ़

    CG के 13 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट, सरगुजा और बेमेतरा में सूखे जैसे हालात

    By July 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG के 13 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट, सरगुजा और बेमेतरा में सूखे जैसे हालात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की गतिविधियां कमजोर हो गई है। इसके वजह से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधि में कमी आई है। हालांकि की कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। आज शुक्रवार से दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव हो सकता है। इससे कई भागों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश रुकने की वजह से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही लोग उमस से परेशान हो रहे है, लेकिन इसी बीच मौसम का रुख बदल कर हल्की बूंदाबांदी कर मौसम को ठंडा बना रहा है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज 12 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रदेश के दक्षिण भागों के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में आज शुक्रवार को अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और वज्रपात के साथ ही बारिश के आसार हैं। बात दें कि इन दिनों बारिश की गतिविधि में कमी आई है, हालांकि प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की या उससे ज्यादा बारिश हुई है।

    प्रदेश में मानसून कमजोर होने से एक बार फिर उमस का दौर चल रहा है। सुबह के समय बादल छाए हुए हैं। इसके बाद दोपहर में तेज धूप से लोगों को परेशानी होने लगी है। इसके वजह से उमस बढ़ने लगी है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज किया गया है। अक्सर शाम के समय मौसम का रुख बदल रहा है, बादल छाने के बाद हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस से राहत मिल रही है। मौसम ठंडा हो रहा है।

    आज राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। यहां गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं। रायपुर के साथ ही प्रदेश के दक्षिण भागों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ वज्रपात और गरज चमक होने की संभावना है। यह गतिविधि आज से दो दिनों तक दक्षिण भागों में जारी रहेगी। मानसून सक्रिय होने की वजह से बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

    प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनंदगांव में दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में 33.2, माना एयरपोर्ट में 33, बिलासपुर में 35.2, पेंड्रा रोड में 31, अंबिकापुर में 32 और जगदलपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बता दें कि इन दिनों बारिश की गतिविधि में कमी आने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

    Related Posts

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के हितग्राहियों को सौंपे पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के स्वीकृति पत्र…..

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण….

    August 9, 2026

    मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

    August 9, 2026

    नैनो यूरिया से बदली सब्जी की खेती की तस्वीर, किसान सम्मेलाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल…..

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.