Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»टीम इंडिया के अगले कप्तान के लिए पूर्व विकेटकीपर ने इन दो खिलाड़ियों का नाम लिया
    खेल

    टीम इंडिया के अगले कप्तान के लिए पूर्व विकेटकीपर ने इन दो खिलाड़ियों का नाम लिया

    By July 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया के अगले कप्तान के लिए पूर्व विकेटकीपर ने इन दो खिलाड़ियों का नाम लिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 की ऐतिहासिक जीत के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से लिया। इसके बाद रोहित के दो विकल्पों की तलाश जारी है। एक खिलाड़ी वो जो बतौर ओपनर उनकी जगह ले सके। वहीं दूसरा वो जो उनके बिना टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल सके और दो साल बाद खिताब बचाने लायक काबिलियत उसमें हो। इसके लिए माथापच्ची होनी है। पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने कप्तानी के दो दावेदार बताए हैं।

    टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या टीम के उप-कप्तान थे। साल 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित और विराट को आराम किया था और इस दौरान टीम इंडिया ने जितनी भी टी20 सीरीज खेली थीं उनमें पांड्या ने ही कप्तानी की थी। सबा ने उनका नाम भी लिया है लेकिन उनके अलावा एक और टी20 धुरंधर को कप्तानी का दावेदार बताया है।

    पांड्या पहले विकल्प

    सबा ने सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा है कि पांड्या टी20 में कप्तानी के लॉजिकली अगले विकल्प हैं लेकिन सू्र्यकुमार यादव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सबा ने कहा है कि सूर्यकुमार भी टी20 में टीम की कप्तानी के अगले विकल्प हैं। सबा ने कहा कि सेलेक्टर्स जब श्रीलंका दौरे के लिए टीम चुनने बैठेंगे तो उनको कप्तानी के लिए माथापच्ची करनी होगी।

    सबा ने कहा, "अगर हम लॉजिकली देखें तो पांड्या को कप्तान बनना चाहिए क्योंकि वह टी20 वर्ल्ड कप-2024 में टीम के उप-कप्तान थे। उन्होंने पहले भी टीम की कप्तानी की है। मुझे लगता है कि अब अगले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए जो दो साल बाद है।"

    ये खिलाड़ी भी दावेदार

    सूर्यकुमार ने कहा कि पांड्या के अलावा सूर्यकुमार यादव के नाम पर भी विचार होना चाहिए क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम की कप्तानी की थी। भारत ने उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस सीरीज में सूर्यकुमार ने बल्लेबाजी भी अच्छी की थी। इसलिए वह भी निश्चित तौर पर एक विकल्प हैं।"

    सूर्यकुमार ने भारत के लिए सात टी20 मैचों में कप्तानी की है। उन्होंने पांच मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम की कमान संभाली तो वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में भी उन्होंने टीम की कप्तानी की। इनमें से भारत को कुल पांच मैचों में जीत मिली। वहीं पांड्या ने 16 टी20 मैचों में भारत की कप्तानी की है जिसमें से 10 में उन्हें जीत मिली है।

    इस पर हो ध्यान

    सबा ने कहा कि चर्चा इस बात को ध्यान में रखकर होनी चाहिए कि जो भी कप्तान बने वो क्या भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकता है? सबा ने कहा, "जहां तक मुझे लगता है कि चर्चा इस बात को लेकर होनी चाहिए कि जो भी टी20 में टीम इंडिया की कमान संभालेगा क्या वो भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकता है?"

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026

    हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशि….

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.