Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बीजापुर जिला अस्पताल को नए भवन और नए सेटअप की सौगात बहुत जल्द: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर जिला अस्पताल को नए भवन और नए सेटअप की सौगात बहुत जल्द: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

    By July 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजापुर जिला अस्पताल को नए भवन और नए सेटअप की सौगात बहुत जल्द: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर,

    एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीजापुर जिला अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दो छात्राओं की मौत के कारणों की जांच कराने की बात कही तथा भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री जायसवाल ने डॉक्टरों को बेहतर ईलाज के निर्देश देते हुए जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का मलेरिया जांच अनिवार्य रूप से करने और मलेरिया पॉजिटिव्ह बच्चों के माता-पिता का भी मलेरिया जांच करने के निर्देश दिए।

    श्री जायसवाल ने इस दौरान सभी मरीजों से बारी-बारी मिलकर उनके ईलाज संबंधी जानकारी ली और बेहतर से बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीयू में बेड की कमी को देखते हुए तत्काल 10 बेड सहित दो डायलिसिस मशीनों की स्वीकृति दी एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला अस्पताल के लिए सर्वसुविधायुक्त नया भवन, नए सेटअप के लिए जल्द ही स्वीकृत करने की बात कही।

    इस दौरान पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मनोज कुमार पिंगुआ, स्वास्थ्य संचालक श्री ऋतुराज रघुवंशी, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री जगदीश सोनकर, कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी, सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार की बड़ी पहल, किसानों को मिलेगी बेहतर सेवाएं: मंत्री केदार कश्यप…..

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार: मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    May 12, 2026

    गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने परिजनों से मिलकर जताया शोक…..

    May 12, 2026

    टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, रायपुर में स्वास्थ्य अधिकारियों को डिफरेंशिएटेड टीबी केयर, गर्भवती महिलाओं में टीबी प्रबंधन एवं टीबी सेवाओं के समन्वय की दी गई जानकारी….

    May 12, 2026

    उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर….

    May 12, 2026

    नहरों से सूखते तालाबों में जलभराव : भीषण गर्मी से बड़ी राहत, 4755 तालाब हुए लबालब, ’मुख्यमंत्री साय की मंशा के अनुरूप सूखते तालाबों को जीवनदान देने जल संसाधन विभाग का विशेष अभियान….

    May 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी, सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार की बड़ी पहल, किसानों को मिलेगी बेहतर सेवाएं: मंत्री केदार कश्यप…..

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.50 लाख रुपये का पुरस्कार: मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    May 12, 2026

    गैस सिलेंडर विस्फोट में 4 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने परिजनों से मिलकर जताया शोक…..

    May 12, 2026

    उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर….

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.