Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25: पाकिस्तान की दिग्गज चाल , टीम पांचवें नंबर पर मौजूद है
    खेल

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25: पाकिस्तान की दिग्गज चाल , टीम पांचवें नंबर पर मौजूद है

    By July 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25: पाकिस्तान की दिग्गज चाल , टीम पांचवें नंबर पर मौजूद है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट, इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करनी है। ये तीनों टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का हिस्सा हैं। लेकिन अब इससे पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए टोनी हेमिंग को दो साल के लिए मुख्य क्यूरेटर नियुक्त किया। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। वह बुधवार को लाहौर पहुंचकर अपना पदभार संभालेंगे।  

    टोनी हेमिंग के पास है लंबा अनुभव
    टोनी हेमिंग का सबसे पहला काम पाकिस्तान के आगामी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों के लिए पिचों को तैयार करना होगा। इन मैचों में पाकिस्तान का सामना अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश और अक्टूबर में इंग्लैंड से होगा। हेमिंग आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी पिच तैयारियों की देखरेख करेंगे, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक करेगा। हेमिंग काफी अनुभवी क्यूरेटर हैं। उन्हें लगभग चार दशक का लंबा अनुभव है। वह ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न, पर्थ और तस्मानिया जैसे कई प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों पर काम कर चुके हैं।

    ICC के रहे है मुख्य क्यूरेटर
    ऑस्ट्रेलिया के टोनी हेमिंग बांग्लादेश, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में भी काम कर चुके हैं। वह 2007 से 2017 तक दुबई में आईसीसी के मुख्य क्यूरेटर थे। आईसीसी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान हेमिंग दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिच तैयार करने की निगरानी भी करते थे। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 2009 से 2019 तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम का होम ग्राउंड भी रहा था।

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पांचवें नंबर पर है पाकिस्तानी टीम
    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में पाकिस्तानी टीम ने पांच टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से  दो टेस्ट जीते और तीन टेस्ट गंवाए हैं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान 22 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके 36.66 पीसीटी अंक हैं। 

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियन….

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.