Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»धर्म»सावन में भगवान शिव को अर्पित किया जाता है ये खास प्रसाद, खरीदने के लिए दुकानों पर लगने लगती है भीड़
    धर्म

    सावन में भगवान शिव को अर्पित किया जाता है ये खास प्रसाद, खरीदने के लिए दुकानों पर लगने लगती है भीड़

    By July 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सावन में भगवान शिव को अर्पित किया जाता है ये खास प्रसाद, खरीदने के लिए दुकानों पर लगने लगती है भीड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुजफ्फरपुर. सावन के महीने में जब आप वैधनाथ धाम, गरीब नाथ धाम या भगवान शिव के किसी भी धाम में जल चढ़ाने जाएंगे तो वहां एक प्रसिद्ध प्रसाद जिसका नाम इलायची दाना है वह आपको जरूर दिखेगा. वहीं, इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस महीने में कांवड़िये व शिवभक्त चूड़ा व इलायची दाने का प्रसाद भगवान शिव को अर्पित करते हैं. इसलिए सावन में इसकी अच्छी बिक्री होती है. यहां से पूरे जिले में इलायची दाने का कारोबार होता है. शहर के आधा दर्जन कारखानों में इसके उत्पादन में तेजी आ गई है. हर कारखाने से रोज पांच से छह क्विंटल का कारोबार हो रहा है. फिलहाल रोज 36 क्विंटल इलायची दाना की बिक्री हो रही है. शहर के विभिन्न दुकानों के अलावा गांवों के होल सेलर यहां खरीदारी कर रहे हैं.

    कारखाना संचालक नागेंद्र साव ने बताया कि कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन पूरे महीने में करीब 15 से 20 लाख तक इलाचयी दाना का कारोबार हो जाता है. वैसे इसकी कोई लिमिट नहीं है. इस कारोबार को वह बीते 40 साल से कर रहे हैं. वहीं सावन को देखते हुए एक सप्ताह पहले से ही कारखानों में दिन-रात उत्पादन किया जा रहा है. गांवों के खरीदारों को शुक्रवार तक डिमांड पूरी करनी है. पहली सोमवारी के लिए जितनी मांग हो रही है, उतनी सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं. एक सोमवार के बाद मांग में थोड़ी कमी आएगी. यहां से इलाइची दाना मुजफ्फरपुर के अलावा सीतामढ़ी, दरभंगा, शिवहर, वैशाली समेत कई जिलों में जाता है.

    ऐसे तैयार होता है इलाइची दाना
    करोबारी ने आगे बताया कि सावन में इलायची दाने की बिक्री सबसे अधिक होती है. बाहर से आने वाले कांवड़िये जलार्पण के बाद चूड़ा व इलायची दाना की खरीदारी करते हैं इस कारण इसकी मांग सावन के प्रत्येक रविवार व सोमवार को अधिक होती है. इसके अलावा पूरे महीने मंदिर में पूजा करने वाले भक्त भी खरीदारी करते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए कारीगर ने बताया कि इसको बनाने के लिए पहले चाशनी तैयार की जाती है उसके बाद मशीन में उसको रख कर तैयार किया जाता है. इसको बनाने में लगभग एक से पौन घंटा लगता है.
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार….

    October 12, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट….

    October 12, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति, आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित…..

    October 12, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल रमेन डेका…..

    October 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.