Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिलों में आज से भारी बारिश के आसार
    छत्तीसगढ़

    मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिलों में आज से भारी बारिश के आसार

    By July 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के जिलों में आज से भारी बारिश के आसार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अब अच्छी बारिश के लिए तरह रहे मध्य छत्तीसगढ़ को भी राहत मिलती दिखाई दे रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज से मध्य छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं, जबकि प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    वहीं, छत्‍तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने के संकेत हैं। भारी बारिश का क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़, मध्य पूर्वी और दक्षिण भाग में संभावित है। साथ ही एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं।

    वहीं, रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शुक्रवार को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हुई। सर्वाधिक 25 सेमी बारिश भोपालपट्टनम में, जबकि अन्य जगहों पर इससे कम बारिश देखने को मिली। साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

    यह बन रहा सिस्टम

    एक अवदाब उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी-उड़ीसा तट और उससे लगे उत्तर आंध्र प्रदेश के तट के ऊपर स्थित है। यह उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओडिशा तट पर पुरी के पास शनिवार को पहुंचने की संभावना है, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरफ जाते हुए कमजोर होने की संभावना है।

    मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, रायपुर, पुरी और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर अवदाब के केंद्र तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसकी वजह से अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट…..

    October 12, 2026

    प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार….

    October 12, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट….

    October 12, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति, आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित…..

    October 12, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल रमेन डेका…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….

    October 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट…..

    October 12, 2026

    प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार….

    October 12, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट….

    October 12, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति, आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित…..

    October 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.