Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»जो बाइडेन के हटने से आसान होगी डोनाल्ड ट्रंप की राह? राष्ट्रपति चुनाव में कैसे निकालेंगे कमला हैरिस की काट…
    विदेश

    जो बाइडेन के हटने से आसान होगी डोनाल्ड ट्रंप की राह? राष्ट्रपति चुनाव में कैसे निकालेंगे कमला हैरिस की काट…

    By July 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जो बाइडेन के हटने से आसान होगी डोनाल्ड ट्रंप की राह? राष्ट्रपति चुनाव में कैसे निकालेंगे कमला हैरिस की काट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का सीन दिलचस्प हो चला है।

    जो बाइडेन ने पीछे हटने का ऐलान करते हुए कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया है। अब देखना यह है कि कमला हैरिस डेमोक्रेट्स की उम्मीदवार बनेंगी या नहीं।

    अगर ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस बीच ट्रंप और उनके समर्थकों का दावा है कि कमला हैरिस को हराना उनके लिए और भी आसान होगा।

    हालांकि यह उतना आसान भी नहीं होने जा रहा है। जो बाइडेन के सामने डोनाल्ड ट्रंप के लिए चीजें आसान हो गई थीं। ट्रंप के ऊपर हुए हमले के बाद सहानुभूति की लहर भी उनके पक्ष में जा रही थी।

    लेकिन अगर कमला हैरिस के रूप में नया विपक्षी ट्रंप के सामने आता है तो उन्हें रणनीतियों में भी बदलाव करना होगा।  

    बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव से हटने ऐलान के कुछ ही देर बाद ट्रंप ने सीएनएन से कहा कि कमला हैरिस को हराना और भी आसान होगा। इसको लेकर ट्रंप समर्थकों की अपनी दलील है।

    उनका कहना है कि जो बाइडेन की तमाम नीतियों के लिए कमला हैरिस ही जिम्मेदार हैं। एक तीस सेकंड का ऐड भी चलाया जा रहा है।

    इसमें कहा जा रहा है कि कमला हैरिस जानती थीं कि जो बाइडेन अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने काम किया और देखिए क्या है।

    बॉर्डर पर घुसपैठ हो रही है, महंगाई चरम पर पहुंच गई है और अमेरिकियों के सपनों का अंत हो चुका है। असल में बाइडेन के कार्यकाल में सीमा से घुसपैठ, बढ़ती महंगाई और महंगे होम लोन कुछ बेहद चर्चित मुद्दे हैं। 

    इस बीच ट्रंप समर्थक मेक अमेरिका ग्रेट अगेन ने भी बदलते सिनैरियों के हिसाब से जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। उसका कहना है कि अब वह ट्रंप विरोधी टीवी ऐड्स को हटाने वाला है।

    इसकी जगह, एरिजोना, जॉर्जिया, नेवाडा और पेन्सिलवेनिया में नए विज्ञापन चलाए जाएंगे, जो कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए होंगे।

    डोनाल्ड ट्रंप अपने विरोधियों पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए जाने जाते हैं। शनिवार को भी उन्होंने कुछ इसी अंदाज में कमला हैरिस पर निशाना साधा था।

    उन्होंने कहा कि मैं तो उसे लॉफिंग कमला कहता हैं। आपने कभी ऐसी हंसी देखी है? वह क्रेजी है। किसी की हंसी से बहुत कुछ पता चल जाता है। 

    The post जो बाइडेन के हटने से आसान होगी डोनाल्ड ट्रंप की राह? राष्ट्रपति चुनाव में कैसे निकालेंगे कमला हैरिस की काट… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.