Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»आखिरकार नजर आ ही गए जो बाइडेन, अफवाहें थीं कि अब उनका बचना भी मुश्किल…
    विदेश

    आखिरकार नजर आ ही गए जो बाइडेन, अफवाहें थीं कि अब उनका बचना भी मुश्किल…

    By July 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आखिरकार नजर आ ही गए जो बाइडेन, अफवाहें थीं कि अब उनका बचना भी मुश्किल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चुनावी रेस से बाहर हो चुके अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन एक बार फिर नजर आए।

    इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई अफवाहों पर विराम लग गया है। खास बात है कि डेमोक्रेटिक नेता कोविड-19 का शिकार होने के बाद आइसोलेशन में थे।

    बुधवार को बाइडेन ने व्हाइट हाउस में वापसी की। खबर है कि डॉक्टर भी उनकी स्वास्थ्य में सुधार की बात कह रहे हैं।

    उड़ने लगी थीं अफवाहें
    बीते 5 दिनों से बाइडेन जनता के बीच मौजूद नहीं थे। इसके बाद ही अफवाहें भी उड़ने लगी थीं कि बाइडेन की तबियत तेजी से बिगड़ रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ अफवाहें ये भी थीं कि 81 वर्षीय नेता अस्पताल की देखरेख में हैं और उनका रात भर जीवित रहना भी मुश्किल है। इतना ही नहीं X पर ‘Where’s Joe’ यानी जो कहां है? भी ट्रेंड कर गया था।

    🚨 UPDATE: President Biden just boarded Air Force One and is on his way back to the White House. pic.twitter.com/k2wNDleGa3

    — Chris D. Jackson (@ChrisDJackson) July 23, 2024

    व्हाइट हाउस पहुंचे बाइडेन
    हालांकि, इस दौरान बाइडेन ने पत्रकारों से ज्यादा बात नहीं की। जबकि, उन्होंने X पर लिखा है, ‘व्हाइट हाउस में वापस आकर अच्छा लग रहा है।

    आज दोपहर मैं ओवल ऑफिस में वापस आ गया और डेली इंटेलीजेंस ब्रीफिंग के लिए नेशनल सिक्युरिटी टीम के साथ बैठा। आपके कमांडर-इन-चीफ के तौर पर काम करना मेरे लिए बड़ा सम्मान है।’

    कमला हैरिस का बढ़ाया नाम
    डेमोक्रेटिक नेता के चुनाव लड़ने को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। इतना ही नहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई बड़े नेता भी उनकी दावेदारी पर मजबूत प्रतिक्रियाएं नहीं दे पा रहे थे।

    कोविड का शिकार होने के बाद उन्होंने खुद ही रेस से बाहर होने का ऐलान कर दिया था और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम आगे बढ़ाया था।

    क्यों नाम लिया वापस
    अब तक साफ नहीं है कि बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस क्यों लिया। बुधवार को भी उन्होंने इस संबंध में पत्रकारों से कुछ नहीं कहा।

    अब उन्होंने ऐलान किया है कि वह शुक्रवार को देश को संबोधित करेंगे। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि उस दौरान वह अपने फैसले पर खुलकर बात कर सकते हैं।

    The post आखिरकार नजर आ ही गए जो बाइडेन, अफवाहें थीं कि अब उनका बचना भी मुश्किल… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.