Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»घंघरी स्थित एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय सहित निर्माणधीन प्रयास विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
    छत्तीसगढ़

    घंघरी स्थित एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय सहित निर्माणधीन प्रयास विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

    By July 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घंघरी स्थित एकलव्य और पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय सहित निर्माणधीन प्रयास विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। कलेक्टर विलास भोसकर ने बुधवार को घंघरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां घंघरी में वर्तमान में एक ही परिसर में एकलव्य आवासीय विद्यालय सीतापुर, बतौली और लुण्ड्रा संचालित हैं जिसमें आवासीय व्यवस्था हेतु अलग-अलग कन्या एवं बालक छात्रावास निर्धारित हैं। कलेक्टर भोसकर ने दोनों भवनों का निरीक्षण किया और बच्चों की रहने, भोजन और शौचालय की सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने सबसे पहले छात्र छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर मुख्यधारा से जोड़ने और अच्छे भविष्य के अवसर देने की मंशा से शासन द्वारा एकलव्य स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, इसका लाभ बच्चों को मिले। उन्होंने अनुपस्थित बच्चों को स्कूल और छात्रावास भेजने हेतु परिजनों से  संपर्क करने के निर्देश आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डीपी नागेश को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो। हर माह बच्चों की उपस्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी तरह उन्होंने छात्रावास में बच्चों के भोजन और शौचालयों में स्वच्छता का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
    इस दौरान कलेक्टर भोसकर ने बच्चों से सीधे बात करते हुए उनकी जरूरतों को जाना। बच्चों ने खुलकर बात करते हुए कंप्यूटर लैब की मांग कलेक्टर से की, जिसपर कलेक्टर ने तत्काल सहायक आयुक्त को निर्देशित करते हुए 15 दिन में लैब शुरू करने आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने समय समय पर बच्चों के हेल्थ चेकअप की भी जानकारी ली।

    15 अगस्त से पूर्व प्रयास आवासीय विद्यालय को नवीन भवन में शिफ्ट करें

    प्रयास आवासीय विद्यालय, अंबिकापुर हेतु निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने कहा कि 15 अगस्त से पूर्व प्रयास आवासीय विद्यालय को नवीन भवन में शिफ्ट करें। भवन का फिनिशिंग कार्य जारी है। कलेक्टर ने ईई पीडब्ल्यूडी वीके बेदिया को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित कार्यों को अगले दस दिनों में युद्ध स्तर पर पूर्ण करें, आवश्यकता हो तो लेबर बढ़ाएं। उन्होंने सहायक आयुक्त नागेश को छात्र-छात्राओं को शिफ्ट करने की तैयारी करने के निर्देश दिए। वर्तमान में प्रयास विद्यालय कन्या परिसर स्थित भवन में संचालित है।

    पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था –


    निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा कन्या और बालक आवासीय विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों के लिए रहने, शिक्षण और भोजन की व्यवस्था देखी। कलेक्टर भोसकर ने शिक्षण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौजूद ईई पीडब्ल्यूडी को दोनों विद्यालयों के लिए संयुक्त किचन एवं डाइनिंग हॉल निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए जिससे बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसी तरह उन्होंने बच्चों के रहने और स्वच्छता की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

    Related Posts

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    May 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    May 15, 2026

    दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु 19 मई तक जमा करे दस्तावेज…

    May 15, 2026

    सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान और जन-विश्वास का नया अध्याय…..

    May 14, 2026

    दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अहम मुलाकात….

    May 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    May 15, 2026

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    May 15, 2026

    दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु 19 मई तक जमा करे दस्तावेज…

    May 15, 2026

    सुशासन, मजबूत कनेक्टिविटी और जनहितकारी योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक असर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.