Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे रमन डेका, राष्ट्रपति ने की 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे रमन डेका, राष्ट्रपति ने की 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति

    By July 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे रमन डेका, राष्ट्रपति ने की 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ के समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल होंगे। अभी ये जिम्मेदारी विश्वभूषण हरिचंदन के पास है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों राज्यपाल बदले गए हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। अभी रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर हैं।

    बैस रायपुर के रहने वाले हैं और रायपुर से 7 बार सांसद रहे हैं। इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को हटाकर ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। मंगलदोई लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं।

    जानिए कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका –
    छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

    कौन है रामेन डेका?
    रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था. 70 वर्षीय रमन डेका अभी वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं. असम के रहने वाले रामेन डेका की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है. वे 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं. वे दो बार बीजेपी की टिकट पर सांसद बन चुके हैं. 2009 में वे पहली बार असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे. इसके बाद 2014 में दोबारा सांसद बने.

    वे लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी थे. साथ ही डेका परामर्श समिति के सदस्य, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे. साथ ही वे विदेश मंत्रालय और विदेश एवं प्रवासी भारतीय मामलों के सदस्य भी रहे. 2006 में रमन डेका असम बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके है. राष्ट्रीय स्तर पर भी वे कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रूचि रखते हैं.

    इन राज्यों के भी बदले राज्यपाल
    छत्तीसगढ़ के अलावा असम के राज्यपाल को भी बदला गया है लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है साथ ही उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है. झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है. इसी तरह पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की जगह गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है.

    छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल होंगे रामेन डेका –
    रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में 8 राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विश्वभूषण हरिचंदन करीब डेढ़ साल से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हैं। विश्वभूषण हरिचंदन करीब डेढ़ साल से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हैं।

    डेढ़ साल राज्यपाल रहे विश्वभूषण हरिचंदन —
    फरवरी 2023 में विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे करीब डेढ़ साल इस पद रहे। अब उनकी जगह असम के रामेन डेका ये जिम्मेदारी संभालेंगे। बीजेपी के सीनियर लीडर ओम प्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं। बीजेपी के सीनियर लीडर ओम प्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं।

    छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी रहे ओम माथुर सिक्किम के राज्यपाल –
    सिक्किम के गवर्नर बनाए गए बीजेपी के सीनियर लीडर ओम प्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान वे राज्य बीजेपी के प्रभारी थी। उन्हीं की रणनीति पर आगे बढ़ते हुए बीजेपी ने प्रदेश में 54 सीटें जीती थी।

    Related Posts

    बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….

    May 15, 2026

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….

    May 15, 2026

    ’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

    May 15, 2026

    ’अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि’….

    May 15, 2026

    ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल रमेन डेका’…….

    May 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बैगा अंचल को शिक्षा की नई सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिंघारी में 50 सीटर छात्रावास भवन का किया भूमिपूजन…..

    May 15, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सांसद-विधायक शामिल हुए सुशासन तिहार में….

    May 15, 2026

    सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं….

    May 15, 2026

    ’छत्तीसगढ़ के लाल दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने फोन पर दी बधाई, कहा खेल राष्ट्र गौरव का सबसे सशक्त माध्यम…..

    May 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.