Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»हम इजरायल में भी घुस जाएंगे, तुर्किये का अल्टीमेटम; अब बड़े बवाल की आशंका…
    विदेश

    हम इजरायल में भी घुस जाएंगे, तुर्किये का अल्टीमेटम; अब बड़े बवाल की आशंका…

    By July 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हम इजरायल में भी घुस जाएंगे, तुर्किये का अल्टीमेटम; अब बड़े बवाल की आशंका…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तुर्कीये के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने रविवार को कहा कि तुर्कीये फिलिस्तीनियों की मदद के लिए इजरायल में भी घुस सकता है।

    हमनें पहले भी यह किया हुआ है। हम लीबिया और नागोर्नो काराबाक में घुस चुके हैं। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह किस तरह के हस्तक्षेप का सुक्षाव दे रहे हैं।

    राष्ट्रपति एर्दोगान इजरायल के गाजा पर हमले के कट्टर विरोधी हैं। अपने देश की रक्षा सामग्री पर बात करते हुए उन्होंने इजरायल और गाजा संघर्ष पर कहा कि हम उनकी मदद के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

    एर्दोगान ने अपनी पार्टी की एक बैठक में कहा कि हमें बहुत मजबूत होना चाहिए ताकि इजरायल फिलिस्तीन के साथ ज्यादा तानाशाही न कर सके।

    हम पहले भी लीबीया में प्रवेश कर चुके हैं, नागोर्नो- काराबाख में प्रवेश कर चुके हैं, वैसे ही हम यहां भी कर सकते हैं।

    लीबीया और नागोर्नो-काराबाख में कब घुसा था तुर्कीए

    राष्ट्रपति एर्दोगान ने लीबीया में घुसने का जिक्र उस घटना को लेकर किया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त लीबीया की सरकार के समर्थन में तुर्कीये ने अपने सेना के जवानों को लीबीया में भेजा था। लीबीया के प्रधानमंत्री अब्दुल हामिद अल दबीबा की सरकार को तुर्कीये का समर्थन प्राप्त है।

    नागोर्नों- काराबाक में अजरबैजान को सीधे किसी भी प्रकार की प्रत्यक्ष सहायता में अपनी भूमिका से तुर्कीये मना करता रहा है लेकिन पिछले साल तुर्कीये ने माना था कि वह नागोर्नो- काराबाख में अपने करीबी सहयोगियों का समर्थन करने के लिए सैन्य प्रशिक्षण और आधुनिकीकरण सहित और भी सभी तरीकों का प्रयोग कर रहा है।

    यहां पर तुर्की ने साफ-साफ तो नहीं कहा पर इशारा जरूर किया कि उसने भी अपनी सेना को नागोर्नों-काराबाक में भेजा है।

    न्यूज एजेंसियों ने जब इस बात पर एर्दोगान की पार्टी के नेताओं से बात करनी चाही तो उन्होंने इस बात पर किसी भी प्रकार का कमेंट करने से मना कर दिया। 

    क्यों इजरायल में  सेना उतारने को तैयार है तुर्कीये 
    तुर्कीये एक समय पर इस्लाम के शासन का सबसे बड़ा केन्द्र रहा है। राष्ट्रपति एक बार फिर से इस्लाम के सबसे बड़े लीडर बनकर दुनियाभर के इस्लामिक देशों का समर्थन करने का प्रयास करते हैं, जिससे इस्लामिक देशों के लीडर की भूमिका में वह एक बार फिर से अपने देश को खड़ा कर सके।

    इजरायल-गाजा संघर्ष इस समय पर इस्लामिक देशों के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है और इस पर अगर कोई देश इजरायल पर कार्रवाई की बात करता है तो मुस्लिम देशों का समर्थन उसे प्राप्त होता है। इसलिए तुर्कीये और बाकी इस्लामिक देश फिलस्तीन को समर्थन देने का प्रयास करते हैं।

    इस्लाम जगत का नेतृत्व करने के लिए बेचैन है तुर्कीये 

    तुर्कीये इस्लाम जगत के नेतृत्व के लिए तैयार है लेकिन उसको सऊदी अरब और ईरान जैसे देशों से चुनौती भी मिलती है।

    सऊदी अरब ने इजरायल के गाजा पर हमले के बाद, इजरायल के साथ अपने सभी संबंधों को तोड़ दिया था तो वहीं ईरान ने भी इजरायल के ऊपर रॉकेट और मिसाइलों से हमला किया था। तो अब अपने आप को इस्लाम जगत का बड़ा लीडर दिखाने के लिए तुर्कीए भी कुछ बड़ा करना चाहेगा। 

    The post हम इजरायल में भी घुस जाएंगे, तुर्किये का अल्टीमेटम; अब बड़े बवाल की आशंका… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जशपुर-सन्ना मार्ग के लिए 8 करोड़ से अधिक की मंजूरी, वनांचल विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 26, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय….

    March 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे….

    March 26, 2026

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.