Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायपुर विमानतल पर 2015 से खड़ा है बांग्लादेशी विमान? 90 ईमेल और लेटर के बाद भी कंपनी ने नहीं लिया एक्शन
    छत्तीसगढ़

    रायपुर विमानतल पर 2015 से खड़ा है बांग्लादेशी विमान? 90 ईमेल और लेटर के बाद भी कंपनी ने नहीं लिया एक्शन

    By August 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर विमानतल पर 2015 से खड़ा है बांग्लादेशी विमान? 90 ईमेल और लेटर के बाद भी कंपनी ने नहीं लिया एक्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     रायपुर
     बीते नौ वर्षों से रायपुर विमानतल में खड़े यूनाइटेड एयरवेज बांग्लादेश के एमडी- 83 विमान का पार्किंग शुल्क करीब चार करोड़ रुपये पहुंच चुका है। रायपुर विमानतल अथॉरिटी ने इन नौ वर्षों में बांग्लादेशी एयरलाइंस को 90 से अधिक बार पत्र व ईमेल प्रेषित कर विमान हटाने और पार्किंग शुल्क चुकाने को कहा है, लेकिन एयरलाइंस ने न तो शुल्क चुकाया है और न ही विमान को वापस ले गई है।

    ठंडे बस्ते में है नीलामी की तैयारी

    पिछले दिनों रायपुर विमानतल अथॉरिटी ने विमान की नीलामी की तैयारी के लिए कानूनी सलाह भी ली थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। विमान पार्क रहने से रायपुर एयरपोर्ट के नौ में से एक पार्किंग नौ वर्षों से आरक्षित ही है। विमानतल के निदेशक एसडी शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा चुकी है। अब वहीं से निर्णय लिया जाएगा।

    अगस्त 2015 से पार्क है विमान

    बता दें कि सात अगस्त 2015 को 173 यात्रियों को लेकर ढाका से मस्कट जाते समय विमान का इंजन खराब हो गया था। विमान ने रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की थी, तब से विमान यहां खड़ा है।

    बांग्लादेशी कंपनी से नहीं आया कोई जवाब :

    इस बांग्लादेशी फ्लाइट को यहां से ले जाने के संबंध में रायपुर विमानतल अथारिटी द्वारा बीते नौ वर्षों में बांग्लादेशी कंपनी को 90 से अधिक बार पत्र व ईमेल किए जा चुके है। लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इसके चलते आगे की कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। 2015 को ढाका से मस्कट जा रहे बांग्लादेश के यूनाइटेड एयरवेज के विमान (एमडी-83) की रायपुर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. तब से ही यह विमान रायपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ा हुआ है। इस विमान की कीमत 200 करोड़ से ज्यादा बताई गई है।

    वर्ष 2019 में बांग्लादेशी कंपनी के विशेषज्ञ रायपुर पहुंचे थे और उस दौरान ही इस विमान को 300 मीटर खिसकाया गया था। विशेषज्ञों ने उस दौरान कहा था कि जल्द ही इस विमान को ले जाया जाएगा,ले किन उस दिन के बाद से कंपनी का न कोई अधिकारी आया और न ही इस विमान को ले जाने की कोशिश हुई। बाद में जानकारी आई संचालनकर्ता कंपनी बंद हो गई है, जिसके बाद यह रायपुर एअरपोर्ट ऑथोरिटी के लिये जी का जंजाल बना हुआ है।

    क्यों अब तक विमान नहीं बेच सका एयरपोर्ट प्रबंधन

    जानकारों की माने तो रायपुर विमानतल में खड़े बांग्लादेश के इस विमान का पार्किंग का किराया आज 3 करोड़ तक पहुंच चुका है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिरकार विमान को क्यों बेचा जा नहीं सका। इसके पीछे की वजह यह सामने निकलकर आई है कि बांग्लादेश का यह बड़ा एयरक्रॉफ्ट पूरी तरह कबाड़ हो चुका है। इसके दोबारा इस्तेमाल करने की कोई गुंजाईश नहीं बची है। इसलिए रकम की वसूली के लिए इसकी नीलामी ही एकमात्र रास्ता है। वहीं  अधिकारियों का इस मसले पर कहना है कि एयरक्रॉफ्ट दूसरे देश की एयरलाइंस का है, इसलिए बिना एयरलाइंस की अनुमति के इसे बेचा नहीं जा सकता है। इस मामले में उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है, मगर उनकी ओर से किसी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं आ रहा है। इसको लेकर कानूनी प्रक्रिया भी की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द इसकी नीलामी की जाएगी। 

     

     

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा….

    October 14, 2026

    पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात…..

    October 14, 2026

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संवेदनशील राहत व्यवस्था, दुर्घटना प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल….

    October 14, 2026

    डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    October 14, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न…..

    October 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा….

    October 14, 2026

    पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात…..

    October 14, 2026

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संवेदनशील राहत व्यवस्था, दुर्घटना प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल….

    October 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.