Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर-चंबल संभाग के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
    मध्यप्रदेश

    ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर-चंबल संभाग के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

    By August 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर-चंबल संभाग के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर-चंबल संभाग के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की क्षेत्रवार विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिये महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने दतिया, भिण्ड, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर के विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि खराब तथा जले ट्रांसफार्मर यदि पात्रता की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें तत्काल बदला जाए। उन्होंने ओवर लोडेड तथा हर बार जलने वाले ट्रांसफार्मर के लिये तकनीकी परीक्षण कराकर तथा स्वीकृत लोड चेक कर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने के निर्देश दिए। बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत भी उपस्थित थे।

    ऊर्जा मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री जनजातीय नागरिक महाअभियान (पीएम-जनमन) के प्रथम चरण के कार्य पूर्ण हो गए हैं। दूसरे चरण के कार्य निर्माणाधीन हैं तथा तृतीय एवं चतुर्थ चरण के लिये स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। तोमर ने विधायकों की मांग पर आरडीएसएस योजना एवं एसएसटीडी योजना के अंतर्गत विधायकों के क्षेत्रांतर्गत स्वीकृत कार्यों को जल्द ही पूर्ण कराने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया।

    ऊर्जा मंत्री ने विधायको को जानकारी दी कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिये उपभोक्ता 1912 डायल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने मेंटेनेंस तथा ट्रिपिंग कम से कम करने के लिये मैदानी अधिकारियों के निर्देशों की जानकारी भी विधायकों को दी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षितिज सिंघल, एमडी मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर, निदेशक तकनीकी दीप्तापाल सिंह, मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर क्षेत्र राजीव गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि…

    November 2, 2026

    राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण…

    November 2, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र…

    November 2, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026:शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध,पीएम के संदेश को सीएम साय कर रहे साकार…

    November 2, 2026

    सचिव भीम सिंह ने नारायणपुर के कोचवाही मल्टी एक्टिविटी सेंटर का किया निरीक्षण…

    November 2, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र,पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा का स्वाद लोगों को खूब भाया

    November 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 : राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि…

    November 2, 2026

    राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण…

    November 2, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र…

    November 2, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026:शिल्पग्राम साज-सज्जा जनमानस को कर रही मुग्ध,पीएम के संदेश को सीएम साय कर रहे साकार…

    November 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.