Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»धर्म»हरियाली तीज से बढ़ेगा सौभाग्य, गणेश कृपा से कार्य होंगे सफल, देखें मुहूर्त, अशुभ समय, रवि योग, राहुकाल
    धर्म

    हरियाली तीज से बढ़ेगा सौभाग्य, गणेश कृपा से कार्य होंगे सफल, देखें मुहूर्त, अशुभ समय, रवि योग, राहुकाल

    By August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाली तीज से बढ़ेगा सौभाग्य, गणेश कृपा से कार्य होंगे सफल, देखें मुहूर्त, अशुभ समय, रवि योग, राहुकाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरियाली तीज को सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, परिघ योग, तैतिल करण, उत्तर का दिशाशूल, बुधवार दिन और सिंह राशि में चंद्रमा है. हरियाली तीज के दिन सुहागन महिलाएं और विवाह योग्य युवतियां व्रत रखती हैं, माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा करती हैं. शिव और गौरी की कृपा से सुहागन महिलाओं को अखंड सोभाग्य मिलता है, उनके पति का आयु बढ़ती है. हरियाली तीज को सावन तीज भी कहते हैं क्योंकि यह श्रावण मास में पड़ती है. इस अवसर पर महिलाएं हरे रंग की साड़ी, सूट या अन्य पारंपरिक ड्रेस पहनी हैं. मेहदी लगाती हैं और झूला भी झूलती हैं. इसमें हरे रंग का उपयोग अधिक होता है क्योंकि सावन में हर तरफ हरियाली होती है. प्रकृति भी चारों ओर हरी-भरी नजर आती है. हरियाली तीज की पूजा में माता गौरी को 16 श्रृंगार की वस्तुएं जरूर चढ़ाएं.

    हरियाली तीज के दिन बुधवार का व्रत है. इस दिन सुबह में आप विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करें. गणेश जी को सिंदूर, दूर्वा, अक्षत्, हल्दी, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, फूल, गंध आदि अर्पित करें. गणेश जी को मोदक प्रिय है तो मोदक या लड्डू चढाएं. फिर गणेश चालीसा और बुधवार व्रत की कथा पढ़ें. शाम में सूर्यास्त के बाद हरियाली तीज की पूजा करें. उसमें गणेश, गौरी और शिव जी की पूजा करें. बुधवार के दिन व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करने से कुंडली का बुध दोष दूर होता है. मूंग का लड्डू गणेश जी को चढ़ाएंगे तो भी लाभ होगा. पंचांग से जानते हैं हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्यास्त, चंद्रास्त के बारे में.

    आज का पंचांग, 7 अगस्त 2024
    आज की तिथि- तृतीया – 10:05 पी एम तक, फिर चतुर्थी
    आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 08:30 पी एम तक, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी
    आज का करण- तैतिल – 08:56 ए एम तक, गर – 10:05 पी एम तक, फिर वणिज
    आज का योग- परिघ – 11:42 ए एम तक, उसके बाद शिव
    आज का पक्ष- शुक्ल
    आज का दिन- बुधवार
    चंद्र राशि- सिंह – 03:15 ए एम, 8 अगस्त तक, फिर कन्या

    सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
    सूर्योदय- 05:46 ए एम
    सूर्यास्त- 07:07 पी एम
    चन्द्रोदय- 08:06 ए एम
    चन्द्रास्त- 08:55 पी एम

    हरियाली तीज ​के मुहूर्त और योग
    ब्रह्म मुहूर्त: 04:21 ए एम से 05:03 ए एम
    अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
    रवि योग: 08:30 पी एम से 05:47 ए एम, 8 अगस्त

    अशुभ समय
    राहुकाल- 12:27 पी एम से 02:07 पी एम
    गुलिक काल- 10:46 ए एम से 12:27 पी एम
    दिशाशूल- उत्तर

    रुद्राभिषेक के लिए शिववास
    सभा में – 10:05 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल, शासकीय सेवकों के लिए वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना का शुभारंभ….

    July 8, 2026

    पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

    July 8, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड…..

    July 8, 2026

    आधुनिक कृषि तकनीकों और समय पर आदान सामग्री से सशक्त बन रहा अन्नदाता….

    July 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.