Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP Board Exam : MP बोर्ड ने 6 महीने पहले ही जारी कर दिया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा
    मध्यप्रदेश

    MP Board Exam : MP बोर्ड ने 6 महीने पहले ही जारी कर दिया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

    By August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP Board Exam : MP बोर्ड ने 6 महीने पहले ही जारी कर दिया 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    MP Board Exam Date And Time: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल (MP Board Exam Time Table) करीब 6 महीने पहले ही जारी कर दिया है। समय सारिणी के मुताबिक 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी 2025 से, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर करीब 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

    माध्यमिक शिक्षा मण्डल को ओर से प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रचार्यों को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि परीक्षा कार्यक्रमों को शाला के बाहर नोटिस बोर्ड पर परीक्षार्थियों को सूचना देने के लिहाज़ से  चस्पा करने की व्यवस्था करें। ताकि सभी छात्र इसे सुविधापूर्वक देख सकें। बोर्ड की ओर से स्कूलों के लिए जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि परीक्षाएं सुबह 9.00 से दोपहर 12:00 बजे के बीच परीक्षा कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी। इसकी सूचना परीक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से अंकित की जाए। परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं।

    बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए ये जारी किए दिशा-निर्देश
    1- समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह 8:00 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करना होगा। इसके बाद आने वाले किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    2- परीक्षाकाल के दौरान शासन की ओर से यदि कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।

    3- 10वीं के लिए नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में दिनांक 10.02.2025 से 15.03.2025 और स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 27.02.2025 से 25.03.2025 के मध्य संचालित की जाएगी, जबकि 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में दिनांक 10.02.2025 से 15.03.2025 और स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 25.02.2025 से 25.03.2025 के मध्य संचालित की जाएगी. इनकी तिथि और समय की जानकारी हासिल करने के लिए प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से संपर्क स्थापित रखा जाए.आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।

    4- समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात. 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

    5- परीक्षा प्रारम्भ होने से 10 मिनट पहले सुबह 8:50 बजे से पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 5 मिनट पहले सुबह 8:55 बजे के पूर्व प्रश्न-पत्र दिए जाएंगे।

    6- मण्डल, आवश्यकता होने पर परीक्षा की तारीख और समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के बदलाव कर सकता है. ऐसा होने पर संचार माध्यमों के जरिए मंडल छात्रों को सूचित करेगा किस विषय की परीक्षा कब होगी।

    Related Posts

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल, आर्थिक तंगी और 66 प्रतिशत दिव्यांगता को मात देकर पूजा ने हासिल की नीट में सफलता…

    September 18, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी, रायपुर में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित, प्रदेशभर में 1.50 करोड़ से अधिक दीयों से जगमगाया छत्तीसगढ़…..

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर…..

    September 18, 2026

    बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसित भारत की तस्वीर, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया उत्साह….

    September 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल, आर्थिक तंगी और 66 प्रतिशत दिव्यांगता को मात देकर पूजा ने हासिल की नीट में सफलता…

    September 18, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी, रायपुर में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित, प्रदेशभर में 1.50 करोड़ से अधिक दीयों से जगमगाया छत्तीसगढ़…..

    September 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.