Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बुधनी और विजयपुर सीट पर होना है उपचुनाव, बीजेपी ने बनाई रणनीति
    मध्यप्रदेश

    बुधनी और विजयपुर सीट पर होना है उपचुनाव, बीजेपी ने बनाई रणनीति

    By August 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा उपचुनाव के बाद अब बीजेपी की नजर बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनावों पर है और ये दोनों उपचुनाव जीतने की तैयारी में पार्टी पूरी तरह से जुट गई है। मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र रिक्त हैं। यहां जल्द ही उपचुनाव होना है। बुधनी से विधायक रहे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं और अब केंद्र में कृषि मंत्री बन गए हैं। वहीं विजयपुर से कांग्रेस के विधायक रहे रामनिवास रावत ने दल बदलकर बीजेपी का दामन थाम लिया था और अब वह मोहन सरकार में मंत्री हैं। दोनों ही सीटों के विधायक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। 
    चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी में बुधनी और विजयपुर से उम्मीदवार को उतारने के नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी ने बुधनी विधानसभा के लिए राजस्व मंत्री करण सिंह को प्रभारी बनाया है, वहीं सह प्रभारी की जिम्मेदारी रामपाल सिंह को सौंपी है। इसके अलावा विजयपुर के लिए प्रभारी एंदल सिंह कंसाना और सह प्रभारी नरेंद्र बिरथरे को दी है।
    सूत्रों का कहना है कि विजयपुर से मंत्री रामनिवास रावत ही पार्टी के उम्मीदवार होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने कांग्रेस का विधायक रहते हुए बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में पार्टी को रामनिवास रावत का बड़ा लाभ भी मिला है। वहीं बुधनी से उम्मीदवार कौन होगा यह अभी सवाल बना हुआ है। जनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजयपुर की उम्मीदवारी तो तय है लेकिन बुधनी से उम्मीदवार का चयन आसान नहीं होगा उसके चयन के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की राय काफी अहम होगी।
    वैसे इस क्षेत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिहं चौहान के बेटे कार्तिकेय लंबे अरसे से सक्रिय हैं और उन्हें दावेदार माना जा रहा है। बीजेपी परिवारवाद और वंशवाद के खिलाफ है, इसलिए यह संभावना कम है कि कार्तिकेय को पार्टी उम्मीदवार बनाए। ऐसा माना जा रहा है कि इस सीट पर जो भी उम्मीदवार होगा वह शिवराज की पसंद का ही होगा।

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल, आर्थिक तंगी और 66 प्रतिशत दिव्यांगता को मात देकर पूजा ने हासिल की नीट में सफलता…

    September 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.