Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बुनकरों के उत्पादित कपड़े स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजना में शामिल करेंगे : अरुण साव
    छत्तीसगढ़

    बुनकरों के उत्पादित कपड़े स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजना में शामिल करेंगे : अरुण साव

    By August 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बुनकरों के उत्पादित कपड़े स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजना में शामिल करेंगे : अरुण साव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के संवाद कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री की बड़ी घोषणाएँ

    रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुनकरों को और नई तकनीक और नए अवसरों से जुड़ने के लिए आह्वान करते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार बुनकरों द्वारा उत्पादित कपड़ों को स्कूल शिक्षा विभाग में स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजनाओं में शामिल करेगी। यह योजना पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लागू की थी। इसे हम फिर से इस सरकार में लागू करके बुनकरों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाएंगे, जिससे ज्यादा-से-ज्यादा बुनकरों को काम मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। साव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बुनकर संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

    भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन को मजबूत करने एवं हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की और साथ ही बुनकरों की तकलीफों, परेशानियों को प्रदेश की भाजपा सरकार के माध्यम से  हल करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री साय की ओर से बुनकरों को अभी तक उनके कार्यों के एवज में मिल रहे पारिश्रमिक में 20 प्रतिशत की वृद्धि आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस के अवसर पर आज से ही लागू करने का ऐलान किया। देवांगन ने इसी के साथ बुनकर भाइयों से नई तकनीक से अपना काम करने एवं युवा वर्ग को इससे जोड़ने के लिए भी आह्वान किया। बुनकरों की समस्याओं को हल करने के बारे में भी देवांगन ने विस्तार से चर्चा की।

    इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश संगठन महामंत्री साय, उप मुख्यमंत्री साव और उद्योग व श्रम मंत्री देवांगन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।कार्यक्रम के स्वागत भाषण में बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम देवांगन ने समस्त अतिथियों के साथ में प्रदेशभर की 376 सोसाइटियों से आए हुए समस्त बुनकरों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए बुनकरों के आर्थिक विकास एवं उन्नति की कामना की। इस मौके पर 15 वरिष्ठ  बुनकरों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र पाटनी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, हेतराम देवांगन, नरेंद्र देवांगन, महेश देवांगन, गजेंद्र देवांगन, गणेश देवांगन, कुंजीलाल देवांगन, डॉ. ओमप्रकाश देवांगन, रामगोपाल देवांगन, पदमा देवांगन, कमललाल देवांगन, पारस देवांगन, राजेश देवांगन, ईश्वर देवांगन, देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात….

    May 17, 2026

    अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी, ​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल….

    May 17, 2026

    आदि उत्सव जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम: राज्यपाल रमेन डेका…..

    May 17, 2026

    राजमन नाग बने मिसाल: ‘पीएम सूर्य घर योजना’ से घर की छत पर उगाई बिजली….

    May 17, 2026

    वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात, धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल, मुख्यमंत्री साय ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को सौंपी भूमि आबंटन आदेश की प्रति….

    May 17, 2026

    भोरमदेव पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    May 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात….

    May 17, 2026

    अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी, ​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल….

    May 17, 2026

    आदि उत्सव जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम: राज्यपाल रमेन डेका…..

    May 17, 2026

    राजमन नाग बने मिसाल: ‘पीएम सूर्य घर योजना’ से घर की छत पर उगाई बिजली….

    May 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.