Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित कर निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
    मध्यप्रदेश

    राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित कर निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

    By August 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित कर निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में 'हर घर तिरंगा अभियान' अंतर्गत राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भव्य 'तिरंगा यात्रा' निकाली जाएगी। इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलास सारंग ने विभागीय अधिकारियों को पूरे प्रदेश में तिरंगे के मान-सम्मान के साथ तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश दिये है। आज तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में 'तिरंगा यात्रा' की तैयारियों के सम्बंध में वीसी के माध्यम से सभी जिलों के खेल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला खेल अधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर कहा है कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर 313 ब्लॉक में भी तिरंगा यात्रा निकले। इसमें खेल से जुड़े शासकीय और अशासकीय व्यक्ति, स्पोर्ट्स क्लब, सोसायटी, खिलाड़ी, कोच, अकादमी, सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जायें।

    15 अगस्त की शाम भोपाल ताल में भी लहरायेगा तिरंगा

    मंत्री सारंग ने कहा कि 15 अगस्त की शाम को भोपाल के बड़े अथवा छोटे तालाब में वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के माध्यम से हर वोट पर तिरंगा लहराकर देश प्रेम की भावना को जाग्रत किया जायेगा। इसमें सभी वॉटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को जोड़े। इस दौरान देशभक्ति का म्यूजिक/रीदम भी गूंजे। उन्होंने कहा कि ऐसा विहंगम दृश्य दिखे, जिससे सभी अभिभूत हों।

    राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हो शामिल

    मंत्री सारंग ने विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में एक मार्गदर्शी रूप रेखा जारी करने के निर्देश भी दिये है। उन्होंने कहा कि यात्रा का रूट पहले से निर्धारित किया जाये। जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निजी और शासकीय स्कूल के समन्वय स्थापित करें। जिले में रहने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी आमंत्रित करें।

    मान-सम्मान के साथ पूर्ण अनुशासन में हो तिरंगा यात्रा

    मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायें। तिरंगे के मान-सम्मान के साथ यात्रा पूर्ण अनुशासन में हो। यात्रा के लिये संबंधित अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करें। यात्रा से क्लब, एसोसिएशन, ओलम्पिक संघ खिलाड़ियों के साथ सभी व्यक्तियों को मान-सम्मान से जोड़े। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में एसओपी बनाने के निर्देश दिये। जिले के सैनिक और सैनिक परिवार को भी तिरंगा यात्रा से जोड़े। तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में देशप्रेम की शपथ के साथ राष्ट्रगान भी हों। कलेक्टर के माध्यम से समन्वय स्थापित कर नगर पालिका/ नगर परिषद आदि से तिरंगे का वितरण करवायें।

    पुलिस बैंड भी होगा शामिल

    मंत्री सारंग ने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी जिलों में पुलिस बैंड सबसे आगे चलें, यह सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने ग्रामीण युवा समन्वयक, समाज सेवी संस्था, जनअभियान परिषद, एनसीसी, स्काउड गाईड, एनएसएस सभी के साथ तिरंगा यात्रा के लिये समन्वय स्थापित करने को कहा। मंत्री सांरग ने जिले के शहीद स्मारक जैसे स्थलों से यात्रा शुरू और समाप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों से यात्रा शुरू न करने की ‍स्थिति में आधे घण्टे पूर्व वहां आवश्यक रूप से पुष्पांजलि अर्पित करें।

    सोशल मीडिया सहित सभी माध्यमों से हो प्रचार

    मंत्री सारंग ने कहा कि तिरंगा यात्रा की रूप रेखा तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। इसके लिये सोशल मीडिया पर भी एक्टिविटी हो। हैश टेग तैयार कर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट/फोटो शहर की जायें। मंत्री सारंग ने डीपी और कवर पेज के लिये तिरंगा यात्रा के लिये तैयार किये जा रहे फ्लायर का उपयोग करने को भी कहा। सोशल मीडिया के साथ इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में भी व्यापक प्रचार हों। माय भारत प्रोग्राम पर भी इस एक्टिविटी को अपलोड करने के निर्देश दिये गये। तिरंगा यात्रा के लिये रजिस्ट्रेशन भी होगा। रजिस्ट्रेशन के लिये लिंक तैयार की जा रही है।

    एश्वर्य को किया सम्मानित

    मंत्री सारंग ने भारतीय निशानेबाज एश्वर्य प्रताप‍सिंह तोमर को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। सारंग ने कहा कि एश्वर्य ने ओलम्पिक में भाग लेकर मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। ओलम्पिक जैसी प्रतियोगिता शामिल होना ही गौरव की बात है। किसी भी प्रकार से हताश होने की जरूरत नहीं है। अगले ओलम्पिक में गोल्ड मेडल के लिये तैयारी जारी रखें। सारंग ने अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दी और दी जाने वाली सुविधाओं के विस्तार और सुझावों पर चर्चा की।

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026

    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र….

    September 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल, आर्थिक तंगी और 66 प्रतिशत दिव्यांगता को मात देकर पूजा ने हासिल की नीट में सफलता…

    September 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान : पीएम श्री नवोदय विद्यालय कुसमी में सफलतापूर्वक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    September 18, 2026

    बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – सेवा, करुणा और सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ा रहा बनोरा आश्रम…..

    September 18, 2026

    ‘बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये…..

    September 18, 2026

    ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ : कोर्ट के चक्करों से मुक्ति और सुशासन की नई राह…..

    September 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.