Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में होगी 20 प्रतिशत की वृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में होगी 20 प्रतिशत की वृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    By August 12, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में होगी 20 प्रतिशत की वृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन की थीम पर आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर-महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि अगले महीने से इसका लाभ सभी महापौर, अध्यक्ष, सभापति, उपाध्यक्ष और पार्षदों को मिलेगा। नगर पालिका निगम के महापौर का मानदेय 22 हजार रुपए से बढ़कर 26 हजार 400 रुपए, उपाध्यक्ष का मानदेय 18 हजार से बढ़कर 21 हजार 600 रुपए और पार्षद का मानदेय 12 हजार से बढ़कर 14 हजार 400 रुपए प्रतिमाह हो जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष का मानदेय 6 हजार से बढ़कर प्रतिमाह 7 हजार 200 रुपए, उपाध्यक्षों का मानदेय 4 हजार 800 से बढ़कर 5 हजार 760 रुपए प्रति माह होगा और पार्षद का मानदेय 3 हजार 600 से बढ़कर 4 हजार 320 प्रति माह होगा। नगर परिषद के अध्यक्ष 4 हजार 800 के स्थान पर 5 हजार 760 रुपए, उपाध्यक्ष 4 हजार 200 के स्थान पर 5 हजार 40 रुपए और पार्षद 2 हजार 800 रुपए प्रति माह के स्थान पर 3 हजार 360 रुपए प्रतिमाह प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हस्तांतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) वेब एप्लीकेशन का लोकार्पण भी किया और सर्टिफिकेट जनरेशन प्रक्रिया की शुरूआत की।

    नगरीय निकायों के लिये विशेष प्रोत्साहन योजना

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नगरीय निकायों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। करों व शुल्कों के माध्यम से स्वयं की आय में अपने संभाग में सबसे अधिक वृद्धि करने वाली नगर पालिका को 5 करोड़ रुपए तथा नगर परिषद को 2 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे। इस राशि का उपयोग पार्षद निधि के रूप में जन-प्रतिनिधियों द्वारा अपनी अनुशंसित अधोसंरचनात्मक कार्यों पर किया जायेगा।

    सीसीटीवी परियोजना, महिलाओं के लिए विशेष सिटी बस और पिंक टॉयलेट की होगी व्यवस्था

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जेंडर बजट तैयार कर माता-बहनों की सुरक्षा व सुविधा के लिए अनुपूरक बजट में विशेष प्रावधान किये जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत सीसीटीवी परियोजना, महिलाओं के लिए स्थानीय परिवहन हेतु सिटी बस में विशेष प्रावधान और विशेष पिंक टॉयलेट आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही महिला उद्यमियों के लिए निकायों में प्राथमिकता वाले विशेष प्रावधान और हितग्राही मूलक योजनाओं में महिलाओं का नाम अंकित करना जैसी योजनाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    महिला आधारित उद्योगों को प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष-2025 को प्रदेश उद्योग आधारित वर्ष के रूप में मनाने वाला है। अत: लघु-कुटीर उद्योग, महिला स्व-सहायता समूह और एमएसएमई को मिलाकर महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी दिशा में प्रतिमाह रीजनल इन्वेस्टर समिट आयोजित की जा रही है़। अगस्त माह में ग्वालियर, सितंबर में सागर और अक्टूबर में रीवा में इन्वेस्टर समिट होंगी। संपूर्ण प्रदेश में महिला आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई ने 300 वर्ष पहले महेश्वरी साड़ी उत्पादन की शुरुआत कर स्व-रोजगार की दिशा में प्रभावी कदम उठाया था। इसी प्रकार महिला जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सशक्त भूमिका निभाएं।

    समाज को जोड़ते हुए मनाया जाए हर घर तिरंगा अभियान

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में रक्षाबंधन की गतिविधियों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ तिरंगा अभियान में भी हर संभव योगदान दें। यह सुनिश्चित करें कि हर घर पर तिरंगा लगे, यह स्वतंत्रता सेनानियों को वास्तविक श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस को पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाए। हर जिले में स्थापित पुलिस बैंड को जोड़ते हुए 15 अगस्त पर भव्य और उल्लास पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही जिलों में होने वाले शासकीय कार्यक्रमों में पुलिस बैंड को जोड़ते हुए कार्यक्रमों को गरिमा पूर्ण तरीके से आयोजित किया जाए। प्रदेश में जन्माष्टमी भी धूमधाम से मनाने का प्रबंध किया जाए। सभी नगरीय निकायों में समाज को साथ जोड़ते हुए कार्यक्रम हों। जन्माष्टमी पर माता-बहनों और बच्चों पर केंद्रित गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

    सरकार का सरोकार अपनी संस्कृति के साथ होना चाहिए

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर ग्वालियर, सतना और रीवा में 24 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों का चौड़ीकरण करने के लिए भूमि अधिग्रहीत करने पर मुआवजा प्रदान किया जाएगा। यह अधिकार विस्तार सभी 16 नगर निगमों में किया जाएगा। नगर निगम को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रावधान किये जा रहे हैं। इसमें एफएआर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नगर निगम को नगरीय विकास के लिए आर्थिक रूप से अधिक सशक्त किया जाएगा। इससे निगम अपनी आय के साधन भी सृजित कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय संस्कृति में त्यौहार और पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परम्परा में मातृ-सत्ता का स्थान सदैव पूजनीय और महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का सरोकार अपनी संस्कृति के साथ होना चाहिए, इसी क्रम में सरकार ने तय किया है कि सभी तीज त्यौहारों के आयोजन में सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बहनों द्वारा राखी बांधने पर उन्होंने बहनों का आभार माना।

    महिला सशक्तिकरण की सभी योजनाओं में प्रदेश को देश में नम्बर वन बनाएं

    नगरीय विकास एवं शहरी आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश में सबसे पहले नगरपालिकाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। महिला जन प्रतिनिधि, महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के लिए समर्पित होकर कार्य करें और नारी सशक्तिकरण की सभी योजनाओं में प्रदेश को देश में नम्बर वन बनाएं। सम्मेलन को सांसद वी.डी. शर्मा तथा राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने भी संबोधित किया। समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहीं।

    प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, स्वच्छ भारत अभियान में देश में सर्वश्रेष्ठ है। प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, दीनदयाल अंत्योदय योजना, स्मार्ट सिटी परियोजना में भी प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में नगरीय निकायों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है।

    राखी, श्रृंगार सामग्री व परिधानों के लगे स्टॉल और आलता व मेहंदी की भी थी व्यवस्था

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर तथा देवी अहिल्या के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास आईं बहनों का पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया, उनसे राखी बंधवाई तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यक्रम में पहुंचने पर ढोल ढमाके और नृत्य के बीच तिलक कर उनका स्वागत किया गया। उत्सवपूर्ण माहौल में आयोजित सम्मेलन में लगाए गए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि और स्व-सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी मेले का आभास दे रही थी। बहनों के लिए जहां एक और राखी, श्रृंगार सामग्री, खाद्य सामग्री, सलवार सूट-साड़ियों के स्टॉल लगाए गए थे, वहीं आलता और मेहंदी लगवाने की भी व्यवस्था थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्री विजयवर्गीय ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर महिला उद्यमियों से चर्चा भी की।

    Related Posts

    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई दस्तक, चार दशकों बाद फिर सजी पुजारी कांकेर और कोण्डापल्ली की साप्ताहिक बाजारें…..

    May 17, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ, गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण…..

    May 17, 2026

    सुशासन तिहार : मछली पालन विभाग द्वारा मछुआरा समिति को वितरित किया गया मछली पकड़ने का जाल…..

    May 17, 2026

    ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    May 17, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया आत्मीय स्वागत….

    May 17, 2026

    सुशासन तिहार में साकार हुआ पक्के घर का सपना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी….

    May 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई दस्तक, चार दशकों बाद फिर सजी पुजारी कांकेर और कोण्डापल्ली की साप्ताहिक बाजारें…..

    May 17, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ, गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण…..

    May 17, 2026

    सुशासन तिहार : मछली पालन विभाग द्वारा मछुआरा समिति को वितरित किया गया मछली पकड़ने का जाल…..

    May 17, 2026

    ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    May 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.