Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»बिहार के सरकारी अस्पतालों में आज OPD सेवाएँ बंद, डॉक्टरों की हड़ताल जारी….
    राज्य

    बिहार के सरकारी अस्पतालों में आज OPD सेवाएँ बंद, डॉक्टरों की हड़ताल जारी….

    By August 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार के सरकारी अस्पतालों में आज OPD सेवाएँ बंद, डॉक्टरों की हड़ताल जारी….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के सेमिनार हाल में सेकेंड ईयर की पीजी छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में सोमवार को जूनियर रेजिडेंट की देशव्यापी हड़ताल का असर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में भी दिखा।

    सबसे उग्र विरोध राजधानी के नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में दिखा। यहां एक घंटे बाद ही पंजीयन काउंटर पर ताला जड़ दिया गया।

    जो 610 मरीज पंजीयन करा चुके थे, डॉक्टरों के उठ जाने से उन्हें भी मायूस लौटना पड़ा। पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में सिर्फ कैंडल मार्च व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

    एम्स पटना में निकाला गया कैंडल मार्च

    एम्स पटना में रविवार को ही कैंडल मार्च निकाला गया था। सभी अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट के साथ वरिष्ठ चिकित्सक भी शांतिपूर्वक कैंडल मार्च व प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

    गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओपीडी भी बंद रही। केवल आकस्मिक विभाग ही खुला था।

    अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 11 बजे तक स्थिति सामान्य थी। इसके बाद घटना के विरोध में डॉक्टर ओपीडी से चले गए।

    आज बाधित रहेंगी ओपीडी सेवा

    मंगलवार को पीएमसीएच, एम्स समेत कई मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी सेवा बाधित रहेगी। घटना के विरोध में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफआरओडीए) ने सभी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार का आह्वान किया था।

    पीएमसीएच के जूनियर रेजिडेंट डॉ. कृष्णा, एम्स पटना के डॉ. दिगबंर व एनएमसीएच के डॉ. अंकेश राज ने बताया कि मंगलवार को पूर्णत: या आंशिक रूप से ओपीडी सेवा को बंद कराया जाएगा।

    एसकेएमसीएच में भी ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद

    उधर, सोमवार को मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भी ओपीडी सेवा बंद रही। उपचार नहीं होने से मरीज इधर-उधर भटकते रहे। इमरजेंसी में भीड़ रही।

    डीएमसीएच में डॉक्टरों का विरोध

    वहीं, दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (डीएमसीएच) में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने सुबह करीब 11.30 बजे से ओपीडी की सेवा ठप कर दी। तब 1400 लोगों ने पर्ची कटा ली थी।

    इनमें नौ मरीज चिकित्सक से परामर्श ले चुके थे। पर्ची कटा चुके पांच सौ मरीजों को वापस लौटना पड़ा। बिना पर्ची कटाए करीब एक हजार मरीजों को भी निराशा हाथ लगी।

    भासा ने की दोषियों को फांसी देने की मांग पटना

    बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के महासचिव डॉ. रणजीत कुमार, अध्यक्ष डॉ. महेश प्रसाद सिंह, प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार आदि ने पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर फास्टट्रैक सुनवाई करा दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को आत्महत्या साबित करने के प्रयास से डॉक्टरों में आक्रोश है। सरकार इस मामले की त्वरित उच्चस्तरीय जांच कराए।

    निकटतम संबंधियों को कम से कम 10 करोड़ मुआवजा दिया जाए, राज्य में निष्प्रभावी सुरक्षा कानून को संशोधित कर हिंसक मामलों में 12 वर्ष का कठोर कारावास व फांसी का प्रविधान किया जाए।

    अस्पतालों-चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर राज्य सशस्त्र बल का गठन कर उनकी तैनाती की जाए।

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026

    नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..

    October 15, 2026

    धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    October 15, 2026

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलीं माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी की सदस्य, उप मुख्यमंत्री ने एनपीओपी प्रमाणन मिलने पर दी बधाई….

    October 15, 2026

    किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन…..

    October 15, 2026

    नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…..

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.