Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘उलझ’ ने रिलीज के 11वें दिन में किया इतना कलेक्शन 
    मनोरंजन

    फिल्म ‘उलझ’ ने रिलीज के 11वें दिन में किया इतना कलेक्शन 

    By August 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्म ‘उलझ’ ने रिलीज के 11वें दिन में किया इतना कलेक्शन 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म 'औरों में कहां दम था' के साथ सिनेमाघरों में 2 अगस्त, 2024 को जाह्नवी कपूर स्टारर ‘उलझ’ भी रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों का रिलीज से पहले खास बज नहीं थी. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इनकी ठंडी शुरुआत हुई. वहीं ‘उलझ’ की बात करें तो फिल्म में जाह्नवी की एक्टिंग की तारीफ हुई है लेकिन ये सस्पेंस थ्रिलर दर्शकों को थिएटर्स तक खींच नहीं पाई.

    नतीजतन ‘उलझ’ रिलीज के पहले दिन से ही कमाई के लिए जद्दोजहद कर रही है. फिल्म अब दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है लेकिन इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस रूला देने वाली है. चलिए यहां जानते हैं ‘उलझ’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

    ‘उलझ’ ने रिलीज के 11वें दिन कितना किया कारोबार

    ‘उलझ’ बॉकस ऑफिस पर घिसट-घिसट कर बढ़ रही है. फिल्म का कारोबार ठंडा पड़ा है. वैसे फिल्म की हालत रिलीज के पहले दिन से ही खराब है. हालांकि फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड तक चंद करोड़ कमाए भी थे लेकिन फिर इसके लिए चंद लाख रुपये कमाना भी मुश्किल हो गया. अब ये फिल्म कछुए की चाल से आगे बढ़ते हुए रिलीज के दूसरे हफ्ते में तो पहुंच चुकी है लेकिन इसके लिए अब मुट्टीभर कमाई करने में भी पसीने छूट रहे हैं.

    इन सबके बीच ‘उलझ’ की कमाई के अब तक के कारोबार की बात करें तो 1.15 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 7.2 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे ‘उलझ’ ने 35 लाख का बिजनेस किया. दूसरे शनिवार फिल्म ने 58 लाख कमाए और दूसरे रविवार ‘उलझ’ का कारोबार 67 लाख रुपये रहा. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

    मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुई ‘उलझ’ 

    ‘उलझ’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी खराब रही है. ये फिल्म रिलीज के 11 दिन बाद भी 10 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है. ऐसे में अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट चुकी है. वहीं अब ये फिल्म सिनेमाघरों से भी हटने वाली है. दरअसल 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर स्त्री 2, वेदा और खेल खेल में सहित कई फिल्में रिलीज हो रही हैं. ऐेसे में बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब परफॉर्म कर रही ‘उलझ’ का थिएटर्स से हटना तय है. फिलहाल ये फिल्म मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुई है. 

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

    August 5, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…

    August 5, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…

    August 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.