Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राजनीती»बीजेपी ने समितियों में अनिल विज, जिंदल, चौटाला को नहीं दी जगह
    राजनीती

    बीजेपी ने समितियों में अनिल विज, जिंदल, चौटाला को नहीं दी जगह

    By August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजेपी ने समितियों में अनिल विज, जिंदल, चौटाला को नहीं दी जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दो समितियां गठित की है। इनमें प्रदेश चुनाव समिति और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति है। प्रदेश चुनाव समिति में मनोहर लाल, राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर सहित 20 नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। अनिल विज, रणजीत चौटाला, नवीन जिंदल और हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में आई किरण चौधरी को इसमें नहीं लिया गया है। प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की कमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को सौंपी है। वह हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं।
    बीजेपी के हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को अहमियत दी गई है। उन्हें प्रदेश चुनाव समिति का मेंबर और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया है। वह हिसार से लोकसभा टिकट नहीं दिए जाने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे थे।
    लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से अपनी बेटी श्रुति चौधरी को टिकट नहीं दिए जाने पर कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई किरण चौधरी या उनकी बेटी श्रुति चौधरी को बीजेपी ने दोनों कमेटियों में से किसी में जगह नहीं दी है। हरियाणा में मनोहर की जगह नायब सैनी को सीएम बनाने के बाद तेवर दिखा रहे अनिल विज को भी पार्टी ने झटका दिया है। विज को किसी भी समिति में जगह नहीं दी गई है। कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल को भी जगह नहीं मिली है। उनकी मां सावित्री जिंदल कुलदीप बिश्नोई के गढ़ हिसार से विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय दिख रही थीं।
    बीजेपी ने पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला को न तो किसी समिति में जगह दी गई और न उनकी कुलदीप बिश्नोई-कैप्टन अभिमन्यु के खिलाफ दी गई रिपोर्ट को तरजीह दी। अहीरवाल बेल्ट के सहारे तेवर दिखा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और उनकी विरोधी बीजेपी संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव को भी शामिल किया गया है। दोनों को एक-दूसरे के कट्‌टर विरोधी हैं।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा…

    May 18, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ….

    May 18, 2026

    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई दस्तक, चार दशकों बाद फिर सजी पुजारी कांकेर और कोण्डापल्ली की साप्ताहिक बाजारें…..

    May 17, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ, गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण…..

    May 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.