Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा लाभ
    मध्यप्रदेश

    गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा लाभ

    By August 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। एक तरफ केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना का दायरा बढ़ाने जा रही है ताकि गरीब के घर जन्मी लाड़ली अब बोझ नहीं होगी। दूसरी संतान यदि लडक़ी पैदा हुई तो सरकार प्रोत्साहन राशि देगी। लेकिन प्रदेश में स्थिति यह है कि दो साल से गर्भवती महिलाओं को तो 9 माह से कई लाड़ली बहनों को सहायता राशि नहीं मिली है। ऐसे में लोग कहने लगे हैं कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना दिखावा साबित हो रही है।
    गौरतलब है कि कामकाजी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उनके उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई है। केंद्र की इस योजना का क्रियान्वयन आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं के आवेदन भी भरवाए जाते हैं, लेकिन आवेदन के बावजूद महिलाएं योजना की किस्त के लिए परेशान हो रही हैं। आलम ये है कि महिलाओं द्वारा इसकी शिकायतें किए जाने के बावजूद उन्हें सहायता राशि नहीं मिल पा रही है। ऐसे ही लाड़ली बहनें भी प्रदेश सरकार की योजना का लाभ नहीं मिलने के चलते भटक रही हैं।
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की बदहाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अकेले भोपाल जिले में ही मातृ वंदना योजना की 1100 से अधिक शिकायतें दो साल से लंबित हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि जिला परियोजना अधिकारी सुनील सोलंकी भी इन समस्याओं का समाधान कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे है। यही कारण है कि लंबित शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आलम यह है कि ज्यादातर महिलाएं तो मातृ वंदना योजना की किस्त आने की आस तक छोड़ चुकी हैं।
    पीएम मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान 5 हजार रुपए दिए जाते हैं। योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में तीन किस्तों में भेजी जाती है। पहली किस्त में 1000 रुपए गर्भावस्था के पंजीकरण के समय मिलती है। दूसरी किस्त 2000 रुपए, यदि लाभार्थी छह महीने की गर्भावस्था के बाद कम से कम एक प्रसवपूर्व जांच करा लेती है। तीसरी किस्त 2000 रुपए, जब बच्चे का जन्म पंजीकृत हो जाता है और बच्चे को टीके का चक्र शुरू होता है। महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक नकीजहां कुरैशी का कहना है कि पूर्व में इसके पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के चलते एंट्री नहीं हो पा रही है। हालांकि उक्त समस्या अब दूर हो चुकी है। जिन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिला है, ऐसे आवेदनों को जिला स्तर पर चैक कराकर कमियों को दूर कराया जाता है। कई बार आधार-बैंक डीटेल अपडेट नहीं होने के चलते भी भुगतान नहीं हो पाता।

    Related Posts

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात…..

    May 18, 2026

    गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, ’पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की’…..

    May 18, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण….

    May 18, 2026

    ’प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मंत्री राजेश अग्रवाल’….

    May 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी मजबूती : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘अत्याधुनिक डायल 112’ और फॉरेंसिक मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी….

    May 18, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा…

    May 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात…..

    May 18, 2026

    गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, ’पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की’…..

    May 18, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण….

    May 18, 2026

    ’प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार – मंत्री राजेश अग्रवाल’….

    May 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.