Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»आज हो सकता है झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
    राज्य

    आज हो सकता है झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

    By August 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज हो सकता है झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश के चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

    निर्वाचन आयोग शुक्रवार को दोपहर तीन इस प्रेस वार्ता को आयोजित करेगा। जिसमें विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। 

    माना जा रहा है, इस क्रम में झारखंड में भी विधानसभा चुनाव की तिथि की भी एलान हो सकता है। बता दें कि ऐसा हुआ तो राज्य में निर्धारित समय से पहले चुनाव संपन्न होगा।

    कब कौन-से राज्य की विधानसभा का होगा कार्यकाल खत्म

    वहीं, झारखंड में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल आगामी वर्ष पांच जनवरी तक है। यह‌ भी उम्मीद लगाई जा रही है कि आज सिर्फ हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव की ही घोषणा की जा सकती है।

    बता दें कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

    पिछली बार कब हुए थे विधानसभा चुनाव

    पिछली बार झारखंड में साल 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे। यह चुनाव पांच चरणों में आयोजित किए गए थे। जिसमें पहला चरण 30 नवंबर, दूसरा चरण 07 दिसंबर, तीसरा चरण 12 दिसंबर, चौथा चरण 16 दिसंबर और पांचवां चरण 20 दिसंबर को आयोजित किया गया था। 

    विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर 2019 को की गई थी। फिर जेएमएम, राजद और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनी। सीएम हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री चुने गए।

    दो बार मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन

    बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साल 2019 से लेकर 2024 के बीच दो बार सीएम चुने गए। 29 दिसंबर 2019 को उन्होंने जेएमएम, राजद और कांग्रेस की गठबंधन सरकार के तौर पर उन्हें झारखंड का मुखिया चुना गया। 

    इसके बाद ईडी ने जमीन घोटाले मामले में सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। उनके  आवास से 36 लाख रुपये से अधिक की नकदी के साथ-साथ भूमि के कथित अधिग्रहण की चल रही जांच से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए  

    इसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जानें से पहल उन्होने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। फिर चंपई सोरेन को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। कोर्ट से बेल मिलने के बाद उन्होंने इस साल 2019 से लेकर 2024 के बीत दूसरी बार सीएम पद की सफथ ली। हालांकि, वे अब तक कुल तीन बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। 

    भाजपा की क्या है तैयारी?

    हर चुनाव के पहले भाजपा विपक्षी पार्टी को झटका देने के लिए उस पार्टी के कई कद्दावर नेताओं को अपनी तरफ लाती है। साल 2019 में आयोजित हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले भी ऐसा ही हुआ था।

    उस दौरान चुनाव से पहले सुखदेव भगत कांग्रेस और कुणाल षाडंगी एवं जेपी पटेल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि तीनों नेताओं ने भाजपा फिर से छोड़ दी है।

    झारखंड के सियासी जानकारों का मानें तो आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए भी कुछ ऐसी ही तैयारी भाजपा ने की है। इसी रणनीति के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस को फिर झटका मिल सकता है।

    शीर्ष रणनीतिकार इस मुहिम में लगे होने के साथ बात-बात में ऐसे कई संदेश भी दिए जा रहे हैं। उधर, भाजपा के रणनीतिकारों का कहना है कि चुनाव पर भले ही इसका कुछ खास प्रभाव न पड़े, लेकिन प्रतिद्वंद्वी पर मनोवैज्ञानिक बढ़त के लिए यह कवायद आवश्यक है।

    चंपई सोरेन पर खास नजर

    अब भाजपा की खास नजर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे चंपई सोरेन पर है। इस कारण ही भाजपा के नेता उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं, चंपई सोरेन शिबू सोरेन परिवार के विश्वस्त हैं। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद वे हेमंत सोरेन के दोबारा सीएम बनने के बाद वे कैबिनेट में मंत्री हैं।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….

    October 16, 2026

    जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….

    October 16, 2026

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 16, 2026

    आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान….

    October 16, 2026

    कृषि मंत्री नेताम के सख्त निर्देश – रबी 2025 के अंतर्गत किसानों के लंबित फसल बीमा क्लेम का आगामी तीन कार्य दिवस में होगा भुगतान….

    October 16, 2026

    नियद नेल्ला नार 2.0 : 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का दिया जा रहा है सीधा लाभ….

    October 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….

    October 16, 2026

    जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….

    October 16, 2026

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 16, 2026

    आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान….

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.