Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 100 जवानों के साथ बनाई 300 आपदा मित्रों की टीम
    मध्यप्रदेश

    बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 100 जवानों के साथ बनाई 300 आपदा मित्रों की टीम

    By August 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 100 जवानों के साथ बनाई 300 आपदा मित्रों की टीम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दमोह ।   दमोह जिले में बारिश के मौसम के दौरान बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए होमगार्ड विभाग के जवानों के साथ-साथ 300 आपदा मित्रों की टीम भी तैनात रहती है। इन आपदा मित्रों को तब बुलाया जाता है जब लोगों की जान पर गंभीर संकट हो। आपदा मित्रों में युवक और युवतियां दोनों शामिल हैं, जिन्हें मास्टर ट्रेनर द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। बारिश के मौसम में जिले के नदी और नालों के किनारे बसे क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा हमेशा बना रहता है। हटा, बटियागढ़, तेंदूखेड़ा, पटेरा, और पथरिया जैसे क्षेत्रों के 30 से अधिक गांव और कस्बे हर साल बाढ़ के जोखिम का सामना करते हैं। इस बार बाढ़ आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है और जिले में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा चुका है। जिले में होमगार्ड की टीम के अलावा इस बार 300 आपदा मित्रों की टीम तैयार की गई है, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएगी। होमगार्ड द्वारा जिले के प्रत्येक ब्लॉक और थाना स्तर पर भी टीम बनाई गई है। वर्तमान में आपदा मित्र स्वयंसेवकों की दो अलग-अलग टीमों को प्रशिक्षण दिया गया है। इन्हें बाढ़ आपदा के दौरान लोगों की मदद करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। एसडीआरएफ प्लाटून कमांडर प्राची दुबे ने बताया कि आपदा मित्रों को तैराकी की तकनीक, विभिन्न प्रकार की तैराकी, डूबते हुए व्यक्ति को बचाने की विधियां, और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया है।

    इन नंबरों से मिलेगी तत्काल मदद

    बाढ़ सहित अन्य आपदाओं से निपटने के लिए होमगार्ड द्वारा फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। होमगार्ड के जिला सेनानी हर्ष कुमार जैन ने बताया कि जिला प्रशासन ने जिले में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसका नंबर 07812-350300 है। इस नंबर पर आपातकाल से संबंधित सूचना प्रदान की जा सकती है। इसके अलावा, स्टेट कमांड सेंटर भोपाल के टोल-फ्री नंबर 1079 पर भी कॉल करके सूचना दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि उनके पास 6 मोटर बोट्स के अलावा अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध हैं। इनमें से एक बोट हटा में तैनात की गई है, क्योंकि वहां सुनार नदी के उफान पर आने पर कई इलाके डूब में आ जाते हैं।

    Related Posts

    सुशासन तिहार बस्तर मुन्ने शिविर में गर्भवती महिलाओें का गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार: मंत्री लखन लाल देवागंन….

    May 18, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी….

    May 18, 2026

    सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट में जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं दायित्व पर उन्हें दिया गया प्रजेन्टेशन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की रही गरिमामयी उपस्थिति एवं महापौर रहे उपस्थित….

    May 18, 2026

    झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन….

    May 18, 2026

    द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में डेटा हार्मोनाइजेशन पर हुआ मंथन, शासकीय आंकड़ों की गुणवत्ता, एकरूपता और उपयोगिता बढ़ाने पर दिया गया जोर…..

    May 18, 2026

    डामर की अनुपलब्धता के कारण सड़क डामरीकरण के नहीं हो पा रहे कार्य, उच्च स्तर पर चर्चा कर वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    May 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार बस्तर मुन्ने शिविर में गर्भवती महिलाओें का गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार: मंत्री लखन लाल देवागंन….

    May 18, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी….

    May 18, 2026

    सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट में जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं दायित्व पर उन्हें दिया गया प्रजेन्टेशन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की रही गरिमामयी उपस्थिति एवं महापौर रहे उपस्थित….

    May 18, 2026

    झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन….

    May 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.