Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-जशपुर में हिंदू पॉप सिंगर कवि सिंह की हुंकार, सब सनातनी हो जाएं तो डर कैसा, मोदी-योगी सबसे बड़े सनातनी नेता
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-जशपुर में हिंदू पॉप सिंगर कवि सिंह की हुंकार, सब सनातनी हो जाएं तो डर कैसा, मोदी-योगी सबसे बड़े सनातनी नेता

    By August 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-जशपुर में हिंदू पॉप सिंगर कवि सिंह की हुंकार, सब सनातनी हो जाएं तो डर कैसा, मोदी-योगी सबसे बड़े सनातनी नेता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जशपुर/कुनकुरी.

    हिंदुत्व के गीतों से मशहूर हुई हरियाणा की पॉप सिंगर, कवि सिंह, इन दिनों एक विशेष हिंदू राष्ट्र यात्रा पर हैं। भारत के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ के कुनकुरी शहर में पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी यात्रा का उद्देश्य साझा किया, जिसमें प्रमुख रूप से सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार और हिंदू जागरण शामिल है।

    कवि सिंह की यह यात्रा हरिद्वार से गंगाजल लेकर रामेश्वरम तक पहुँचने और फिर वहां की मिट्टी को गंगा में प्रवाहित करने के उद्देश्य से की जा रही है। उनका मानना है कि यह यात्रा उन्हें मोक्ष दिलाने का उद्देश्य पूरा करेगी।

    मोदी-योगी के प्रति सम्मान और समर्थन
    हरियाणा के रोहतक शहर की रहने वाली कवि सिंह, जो राजस्थान के अलवर में जन्मी हैं, अपने पिता रामकेश जीवनपुरवाला के बनाए गीतों को गाकर प्रसिद्धि पाई हैं। कवि सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा, "मोदी देश के सबसे बड़े सनातनी नेता हैं और योगी दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान मिली कठिनाइयों और सुरक्षा चिंताओं को साझा करते हुए, मोदी से व्यक्तिगत सुरक्षा की मांग की।

    सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की वकालत
    कवि सिंह ने सनातन धर्म की शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा, "2014 से पहले, गांव के बच्चे, मुखिया और अन्य लोग अंग्रेजी में बात करते थे, लेकिन अब हिंदी का बोलबाला है। यही सनातन की शक्ति है और आगे हम संस्कृत भी बोलने लगेंगे।" उन्होंने कहा कि एक दिन रामराज्य का सपना साकार होगा और हिंदू राष्ट्र की स्थापना होगी।

    यात्रा के दौरान यहां मिली चुनौतियां और समर्थन
    कवि सिंह ने बताया कि उनकी यात्रा के दौरान यूपी में उन्हें तिरस्कार का सामना करना पड़ा, जबकि झारखंड में उन्हें धमकियाँ मिलीं। हालांकि, स्थानीय हिंदू समुदाय और प्रशासन के सहयोग से वे सुरक्षित रहीं। छत्तीसगढ़ और झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को लेकर उन्हें शुभचिंतकों ने चेतावनी दी थी, लेकिन इन राज्यों में सबसे अच्छे कार्यक्रम हुए। उन्होंने हिंदुत्व से डरने वालों को संदेश दिया, "बुरा कर्म करने से डर लगता है, अच्छा कर्म करो, सनातन की ओर आ जाओ।घरवापसी कर लो। इस हिंदू राष्ट्र यात्रा के दौरान, कवि सिंह का काफिला  शिवमंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अम्बिकापुर के लिए रवाना हो गया। उनकी इस यात्रा ने पूरे देश में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और समर्थन की एक नई लहर पैदा कर दी है।

    Related Posts

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 6, 2026

    ​सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 6, 2026

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि….

    July 6, 2026

    समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

    July 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 6, 2026

    ​सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.