Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»सड़क हादसा, हाईवे पर रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    राज्य

    सड़क हादसा, हाईवे पर रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    By August 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सड़क हादसा, हाईवे पर रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अन्तर्गत आरा-बक्सर हाईवे पर बीबीगंज गांव के पास गुरुवार की अहले सुबह करीब पांच बजे भीषण हादसा हो गया।

    यहां एक अनियंत्रित कार रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि,तीन लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के हैं। सभी लोग मूल रूप से अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव के निवासी हैं। वर्तमान में पटना के दानापुर में रहते थे ‌।

    मृतकों में 56 वर्षीय भूप नारायण पाठक, 50 वर्षीय पत्नी रेणु देवी, 25 वर्षीय पुत्री अर्पिता पाठक, 28 वर्षीय पुत्र विपुल पाठक और तीन वर्षीय पोता हर्ष पाठक शामिल हैं। मृतक विपुल पाठक की पत्नी मधु देवी, पिता राजेश पाठक एवं एक छोटी बच्ची का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल आरा में चल रहा है।

    सभी लोग विंध्याचल से लौट रहे थे

    सभी लोग विंध्याचल से लौट रहे थे। दर्शन करने के बाद वापस पटना के दानापुर जा रहे थे कि उसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई और फिर सेकेंड में ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त हुई होगी।

    हादसे का कारण चालक को झपकी बताई जा रही

    हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    तीन ने घटनास्थल और दो ने रास्ते में तोड़ा दम

    भूप नारायण पाठक पूरे परिवार के साथ वर्तमान में पटना जिला के रूपसपुर थाना क्षेत्र के डीपीएस मोड़ स्थित अपर्णा कॉलोनी में रहते थे। भूप नारायण पाठक व उनके पुत्र विपुल पाठक मंदिर एवं घरों में पूजा पाठ करने का काम करते थे। इधर , मृतक के भतीजे शिबू पाठक ने बताया कि सोमवार रक्षाबंधन के दिन ही सभी लोग महिंद्रा (TUV 300)गाड़ी पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए थे

    गुरुवार की सुबह सभी लोग विंध्याचल से दर्शन कर वापस पटना लौट रहे थे। लौटने के क्रम में विपुल पाठक गाड़ी चल रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बीबीगंज गांव के समीप ओवरब्रिज पर पहुंची कि उसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई।

    जिसमें भूप नारायण पाठक, उनकी पत्नी रेणु देवी एवं पुत्र विपुल पाठक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि,उनकी पुत्री अर्पिता पाठक एवं पोता हर्ष पाठक ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया। गाड़ी पर सवार उनकी बहू मधु देवी एवं पोती बेली कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरी प्रसाद सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

    Related Posts

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026

    बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

    April 14, 2026

    जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.