Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिरने के कारण ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव, प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट
    राज्य

    रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिरने के कारण ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव, प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

    By August 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिरने के कारण ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव, प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिरने से मंगलवार देर रात से सुबह तक रेलसेवा अस्त-व्यस्त रही। रेल मार्ग अवरुद्ध होने से रात में धनबाद होकर रांची रवाना हुई ट्रेनों के मार्ग अचानक बदल दिए गए।

    धनबाद आनेवाली अलेप्पी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल समेत कई ट्रेनें रांची के बदले राउरकेला व चक्रधरपुर होकर चलीं। मार्ग परिवर्तन के कारण ट्रेनें घंटों लेट से पहुंचीं। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

    घटना को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया कि रांची रेल मंडल के कनरांव व टाटी के बीच भारी वर्षा से ट्रैक पर चट्टान गिरने से एक ट्रेन रद्द कर दी गई, जबकि चार ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।

    रांची जा रहे धनबाद के कई छात्र फंसे

    07052 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन से धनबाद से रांची जा रहे कई छात्र समेत अन्य यात्री ट्रेन के अचानक मार्ग बदलने से देर रात से अलसुबह तक परेशान रहे। ट्रेन को मूरी से डायवर्ट कर दिया।  गुंडाविहार स्टेशन के पास रेड सिग्नल पर ट्रेन रुकते ही कई छात्र व यात्री उतर गए।

    उन्होंने मालगाड़ी के गार्ड से मदद मांगी। गार्ड ने उन्हें गुंडाविहार से वापस मूरी तक मालगाड़ी से पहुंचाया और इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस से रांची भेजने में मदद की।

    इन ट्रेनों के बदले मार्ग

    • 07052 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल मूरी, चांडिल, चक्रधरपुर व राउरकेला होकर चली।
    • 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल नवागांव, राउरकेला, चक्रधरपुर, चांडिल व मूरी होकर चली।
    • 13352 अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस राउरकेला, चक्रधरपुर, चांडिल, मूरी व कोटशिला होकर धनबाद आई।
    • 02832 भुवनेश्वर -धनबाद स्पेशल राउरकेला, चक्रधरपुर, चांडिल, मूरी व कोटशिला होकर धनबाद आई।

    Related Posts

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 6, 2026

    ​सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 6, 2026

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि….

    July 6, 2026

    समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

    July 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 6, 2026

    ​सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.