Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»‘आपका बड़ा असर, पुतिन को रोक सकते हैं’; भारत को लेकर बड़ी बात बोल गए वोलोडिमिर जेलेंस्की…
    देश

    ‘आपका बड़ा असर, पुतिन को रोक सकते हैं’; भारत को लेकर बड़ी बात बोल गए वोलोडिमिर जेलेंस्की…

    By August 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘आपका बड़ा असर, पुतिन को रोक सकते हैं’; भारत को लेकर बड़ी बात बोल गए वोलोडिमिर जेलेंस्की…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में भारत की भूमिका पर बड़ा बयान दिया है।

    राजधानी कीव में उन्होंने कहा, ‘भारत अपनी भूमिका निभाएगा। मुझे लगता है कि भारत ने यह पहचानना शुरू कर दिया है कि यह सिर्फ युद्ध नहीं है।

    यह एक व्यक्ति पुतिन का एक पूरे देश (यूक्रेन) के खिलाफ असली युद्ध है।’ उन्होंने कहा कि आप (भारत) एक बड़े देश हैं। आपका प्रभाव बहुत बड़ा है।

    आप पुतिन को रोक सकते हैं और उनकी अर्थव्यवस्था को रोक सकते हैं। उन्हें वास्तव में उनकी जगह पर ला सकते हैं। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन दौरे पर हैं और जेलेंस्की का बयान उनसे मुलाकात के बाद आया है।

    पीएम मोदी के साथ अपनी मीटिंग पर यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘बहुत अच्छी बैठक हुई। यह एक ऐतिहासिक मीटिंग रही। मैं प्रधानमंत्री के आने के लिए उनका बहुत आभारी हूं।

    यह कुछ व्यावहारिक कदमों के साथ अच्छी शुरुआत है। अगर उनके (प्रधानमंत्री मोदी) पास (शांति पर) कोई विचार है तो हमें इस पर बात करने में खुशी होगी।’

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पुतिन से ज्यादा शांति चाहते हैं। समस्या यह है कि पुतिन इसे नहीं चाहते। मुझे नहीं पता कि जब उनकी बैठक हुई थी तो उन्होंने क्या बात की।

    जेलेंस्की बोले- पुतिन हत्यारा हैं और…

    वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, ‘अगर प्रधानमंत्री की आधिकारिक यात्रा के दौरान आप अस्पताल में बच्चों पर हमला करते हैं तो उन्हें यह पहचानना होगा।

    यह समझना होगा कि वे (रूसी राष्ट्रपति) भारत का सम्मान नहीं करते हैं या अपनी सेना को नियंत्रित नहीं करते हैं। इसका मतलब है कि वे भारतीय प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं करते हैं।

    इसलिए, उन्हें लेकर मेरी समझ एकदम साफ है। वे अपने रूसी टीवी शो जितने स्मार्ट नहीं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोकतांत्रिक दुनिया के लिए यह समझना जरूरी है कि क्या हो रहा है।

    पुतिन हत्यारा हैं। जहां तक ​​भारत के प्रधानमंत्री से गले मिलने, हाथ मिलाने या किसी और चीज की बात है तो यह हर नेता का अपना फैसला होता है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं बता सकता हूं।’

    ‘पूरी दुनिया को करनी होगी निंदा’

    यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि अगर दुनिया के नेता ऐसे लीडर से मिलते हैं जिसने लोगों और बच्चों को मारा है, जमीनों पर कब्जा किया है और आक्रमण कर रहा है तो फिर उस व्यक्ति के लिए राजनयिक अलगाव नहीं हुआ। ऐसे में तो इसे एक एक्ट माना जाएगा।

    पुतिन जैसे शख्स को समझना होगा कि वह कुछ गलत कर रहे हैं। वह वह अलग-थलग पड़ गए हैं। वह अकेले हैं और पूरी दुनिया उसकी निंदा कर रही है। इसलिए मुझे लगता ​​है कि हमें चुप नहीं रहना चाहिए। हमें जवाब देना होगा।’

    पीएम मोदी के दौरे पर क्या बोले

    नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे पर जेलेंस्की ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि पीएम मोदी हमसे मिलने आए हैं। मैं समझता हूं कि यह बहुत महत्वपूर्ण है।

    भारत के प्रधानमंत्री की यह पहली यूक्रेन यात्रा है। हम भी अपनी ओर से ऐसा करने के लिए तैयार हैं।’

    उन्होंने कहा कि हमने भारतीय पक्ष का संदेश सुना कि वे इंडिया में हमारी टीम के स्वागत से प्रसन्न होंगे। मेरा मानना ​​है कि हमारी पार्टियों ऐसा सोच रही हैं जो कि नकारात्मक नहीं है।

    The post ‘आपका बड़ा असर, पुतिन को रोक सकते हैं’; भारत को लेकर बड़ी बात बोल गए वोलोडिमिर जेलेंस्की… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.