Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»धर्म»रात में कुत्ते का घर के बाहर रोना, क्या होने वाली है कोई अनहोनी? जानें डॉग का रोना शुभ है या अशुभ संकेत
    धर्म

    रात में कुत्ते का घर के बाहर रोना, क्या होने वाली है कोई अनहोनी? जानें डॉग का रोना शुभ है या अशुभ संकेत

    By August 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रात में कुत्ते का घर के बाहर रोना, क्या होने वाली है कोई अनहोनी? जानें डॉग का रोना शुभ है या अशुभ संकेत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अक्सर जब आप देर रात सोए रहते हैं तो बाहर से अजीब सी रोने की आवाज आती सुनाई देती है, जिसे अचानक सुनकर नींद खुल जाती है. कई बार इस आवाज को सुनकर डर भी लग जाता है. जब आप बाहर देखते हैं तो पता चलता है गली, सड़क या आपके घर के बाहर कुत्ता भौंक या रो रहा है. तो क्या देर रात में कुत्ते का रोना या भौंकना अपशकुन होता है? क्या किसी अनहोनी, अप्रिय घटना के होने की तरफ इशारा करता है देर रात कुत्ते का रोना? चलिए जानते हैं किन-किन कारणों से कुत्ते रात में रो या भौंक सकते हैं.

    कुत्ते के रोने से संबंधित कई मान्यताएं हैं प्रचलित

    – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात में कुत्ते का रोना अपशकुन माना जाता है. आपने अपने घर के बुजुर्गों से भी ये कहते सुना होगा कि कुत्ते का रोना ठीक नहीं होता. यह किसी अनहोनी की तरफ इशारा करता है. ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, जब देर रात में घर के बाहर कुत्ता भौंकते हुए रोए तो यह किसी अनहोनी का संकेत हो सकता है. कई बार बुरी खबर भी सुनने को मिल सकती है. प्राचीन मान्यताओं की मानें तो कुत्ते को अप्रिय घटना का आभास पहले हो जाता है, इसलिए वे रोते हैं.

    – शकुन शास्त्र के अनुसार, कुत्ता आपके घर के बाहर ही रो रहा है तो इसका मतलब है कि आपके घर पर कोई मुसीबत, परेशानी आने वाली है. ऐसे में कुछ भी करते समय सावधानी बरतें. घर के दरवाजे पर कुत्ता भौंके तो इससे आर्थिक हानि या नुकसान हो सकता है.

    – कुछ मान्यताएं ऐसी भी हैं, जिसमें लोग कहते हैं कि रात में कुत्ता इसलिए रोता है क्योंकि उसे अपने आसपास नेगेटिव शक्ति मौजूद होने का आभास हो जाता है. इसलिए कुत्ता रोने लगता है.

    – कई बार कुत्ता खुद किसी परेशानी में होता है, उसे कोई शारीरिक तकलीफ होती है तो भौंक कर या फिर तेज आवाज में रोकर अपने साथियों को बुलाने की कोशिश करता है.

    – कई बार कुत्ता जब अकेला होता है तो भी वह भौंक कर अपने साथियों को अपने पास बुलाने की कोशिश करता है. कहा जाता है कि कुत्ते को भी अकेले रहना पसंद नहीं है. ऐसे में वे रोकर या भौंक कर साथी डॉग को बुलाते हैं.

    – आपके घर में कोई पेट डॉग है और वह रात में खाना ना खाए. उदास रहे, उसकी आंखों से आंसू निकले तो नजरअंदाज न करें. यह भी अनहोनी का संकेत हो सकता है. रात में आपका पेट डॉग खाना छोड़ दे तो हो सकता है, उसे कोई शारीरिक समस्या हो. हालांकि, कुछ लोग इसे अशुभ, अनहोनी से जोड़ कर देखते हैं.

    – वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार, कुत्ता अपने दोस्तों के पास भौंककर या रोकर अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश करता है. कहने का अर्थ ये है कि कुत्ते अपने डॉग फ्रेंड्स को संदेश देने के लिए रोते हैं.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी, 311.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति; रामपुर आईटीआई, डिंगापुर के पास स्थल चिन्हित…..

    October 19, 2026

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 19, 2026

    भारत के पैरा चौंपियन भरेंगे जीत की उड़ान, एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं….

    October 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.