Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»धर्म»कब से हैं शारदीय नवरात्रि? बेहद खास है इनका महत्व, भगवान राम और रावण से है कनेक्शन
    धर्म

    कब से हैं शारदीय नवरात्रि? बेहद खास है इनका महत्व, भगवान राम और रावण से है कनेक्शन

    By August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कब से हैं शारदीय नवरात्रि? बेहद खास है इनका महत्व, भगवान राम और रावण से है कनेक्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शक्ति की देवी की उपासना पूजा पाठ करने के लिए नवरात्रि के दिन बेहद ही खास और महत्वपूर्ण बताए गए हैं. साल 2024 में नवरात्रि आश्विन मास शुक्ला पक्ष की प्रतिपदा 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएंगे, जो नवमी 11 अक्टूबर तक किए जाने का विधान बताया गया है. साल में नवरात्र चार बार होते हैं, लेकिन इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि ही प्रमुख बताए गए हैं. नवरात्रों में देवी दुर्गा के निमित्त व्रत, पूजा पाठ आदि करने का महत्व बताया गया है.

    कथाओं के अनुसार शारदीय नवरात्रि का महत्व भगवान राम और माता सीता से जुड़ा हुआ है. कहा जाता है कि भगवान राम शक्ति की देवी की आराधना करने के लिए इंतजार नहीं करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने रावण के साथ अंतिम युद्ध करने से पहले 9 दिन तक देवी की पूजा अर्चना की थी. जिससे प्रसन्न होकर देवी ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया था. शास्त्रों वेदों पुराणों में नवरात्रों का महत्व भगवान राम से जुड़ा हुआ बताया जाता है. शारदीय नवरात्रों का महत्व भगवान राम से जुड़ा हुआ है. ऐसी बहुत सी कथाओं का वर्णन शास्त्रों में मिलता है.

    शारदीय नवरात्रों का महत्व भगवान राम से जुड़े होने के सवाल को लेकर हमने हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से बातचीत की. उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए लोकल 18 को बताया कि शारदीय नवरात्रों का महत्व भगवान राम और रावण से जुड़ा हुआ है. रावण के साथ अंतिम युद्ध से पहले भगवान राम ने शक्ति की देवी मां दुर्गा का आवाह्न कर पूजा अर्चना की थी. भगवान राम देवी दुर्गा की आराधना करने के लिए इंतजार नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने युद्ध से पहले माता दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की थी जिसके बाद उन्हें विजय प्राप्त हुई थी. नवरात्र पूरे होने के बाद दशमी तिथि को भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी.

    धार्मिक ग्रंथो के अनुसार हर साल शारदीय नवरात्रि आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होते हैं. इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के निमित्त व्रत, पूजा पाठ, दुर्गा स्तोत्र का पाठ, दुर्गा चालीसा का पाठ आदि करने का बहुत अधिक महत्व बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रों में देवी दुर्गा स्वर्ग लोक से धरती लोक पर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए आती है. इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा भक्ति भाव से पूजा पाठ करने पर माता भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करती है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देती है.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..

    May 12, 2026

    ’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….

    May 12, 2026

    सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….

    May 12, 2026

    धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.