Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: इस साल नवंबर में खुलेगा, सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स की जानकारी
    राज्य

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: इस साल नवंबर में खुलेगा, सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स की जानकारी

    By August 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: इस साल नवंबर में खुलेगा, सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स की जानकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Delhi-Dehradun Expressway- अगर आपको दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का खुलने का इंतजार है तो बता दें कि आप अकेले नहीं हैं, बल्कि DELHI-NCR के लाखों लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे के बारे में आपको हर अपडेट हम अब तक देते आए हैं तो एक बार फिर खुशखबर लेकर आए हैं। बता दें कि Delhi-Dehradun एक्सप्रेसवे इसी साल नवंबर पर खुलने जा रहा है।

    चलिए जानते हैं इससे जुड़ा ताजा अपडेट और इसके सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स के बारे में –

    यहां खुलेगा Delhi-Dehradun एक्सप्रेसवे
    Delhi-Dehradun Expressway के खुलने की खुशखबरी तो है, लेकिन अभी यह खुशखबरी अधूरी ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी यह दिल्ली से देहरादून तक पूरा बना नहीं है, बल्कि दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर से उत्तर प्रदेश में ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे तक ही खुलेगा। 32 किलोमीटर का यह स्ट्रैच इसी साल नवंबर में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और फिर आप इस पर फर्राटा भर पाएंगे। 32 किलोमीटर के इस स्ट्रैच में Delhi-Dehradun Expressway का 19 किमी हिस्सा एलिवेटेड है। जिसके कारण दिल्ली के व्यस्त इलाकों से गुजरने के बावजूद Delhi-Dehradun Expressway की वजह से दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। 32 किमी के इस स्ट्रैच के खुल जाने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत होगी।

    6 लेन की सर्विस रोड
    Delhi-Dehradun Expressway को इस तरह से बनाया गया है कि स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के साथ 6 लेन की सर्विस रोड भी बनाई गई है। सर्विस रोड पर भी ट्रैफिक बहुत ही आसानी से चलेगा और किसी को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी, क्योंकि NHAI ने एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सर्विस रोड को भी बेहतर किया है। लंबी दूरी तक जाने वाले यात्री एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे, इससे भी स्थानीय लोगों की परेशानी कम होगी।

    दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाते समय एंट्री प्वाइंट
    अगर आप Delhi-Dehradun Expressway पर दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर जाएंगे तो आपको कई जगहों से इस एक्सप्रेसवे पर एंट्री का अवसर मिलेगा। इसमें पहला एंट्री प्वाइंट इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत में यानी अक्षरधाम पर होगा। इसके अलावा गीता कॉलोनी, कैलाश नगर (श्मशान घाट), सोनिया विहार, विजय विहार और मंडोला से भी एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकते हैं। जबकि मडोला, सोनिया विहार, विजय विहार और खजूरी चौक पर आप एक्सप्रेसवे से बाहर निकल सकते हैं।

    उत्तर प्रदेश से दिल्ली की तरफ
    अगर आप उत्तर प्रदेश से दिल्ली की तरफ आते हैं तो आप मंडोला, विजय विहार और पांचवे पुश्ते से एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकते हैं। मंडोला, लोनी, विजय विहार, उस्मानपुर, कैलाश नगर, गीता कालोनी और अक्षरधाम पर एक्सप्रेसवे से बाहर आ सकते हैं।

    फ्री एक्सप्रेसवे का लुत्फ
    दिल्ली के लोगों के लिए एक खुशखबरी ये भी है कि अगर आप Delhi-Dehradun Expressway पर दिल्ली से चढ़कर दिल्ली में ही बाहर निकलते हैं तो आपको किसी तरह का कोई टोल टैक्स नहीं चुकाना होगा। अगर आप दिल्ली की सीमा पार करके एक्सप्रेसवे से बाहर आएंगे तो आपके टोल वसूला जाएगा। यानी दिल्ली में आप फ्री में एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर सकते हैं।

    Related Posts

    बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम

    April 18, 2026

    चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा….

    April 17, 2026

    जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल….

    April 17, 2026

    बस्तर की 86 सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन, 235 किलोमीटर सड़कों का बिछेगा जाल…..

    April 17, 2026

    वेदांत पावर प्लांट हादसे की जांच के आदेश जारी: बिलासपुर आयुक्त करेंगे वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच…..

    April 17, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026

    April 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बाल मधुमेह और बच्चों का स्वस्थ भविष्य – जिले के अधिकारियों व कर्मचारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम

    April 18, 2026

    चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा….

    April 17, 2026

    जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल, समय की हो रही बचत, घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल….

    April 17, 2026

    बस्तर की 86 सड़कों के लिए मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन, 235 किलोमीटर सड़कों का बिछेगा जाल…..

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.