Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राजनीती»हम वो लोग नहीं हैं, जो आए दिन वीर सावरकर को अनाप-शनाप गालियां देते रहते हैं – पीएम मोदी ने कांग्रेस-उद्धव को घेरा 
    राजनीती

    हम वो लोग नहीं हैं, जो आए दिन वीर सावरकर को अनाप-शनाप गालियां देते रहते हैं – पीएम मोदी ने कांग्रेस-उद्धव को घेरा 

    By September 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हम वो लोग नहीं हैं, जो आए दिन वीर सावरकर को अनाप-शनाप गालियां देते रहते हैं – पीएम मोदी ने कांग्रेस-उद्धव को घेरा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पालघर । प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में 1,560 करोड़ रुपये की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद कहा कि हमारे संस्कार अलग हैं। हम वो लोग नहीं हैं, जो आए दिन भारत मां के महान सपूत और इसी धरती के लाल वीर सावरकर को अनाप-शनाप गालियां देते रहते हैं। उन्हें अपमानित करते रहे हैं। देशभक्तों की भावनाओं को कुचलते हैं। 
    पीएम मोदी ने कहा कि सावरकर को गालियां देने पर भी माफी मांगने को भी जो तैयार नहीं हैं और अदालतों में लड़ाई लड़ रहे हैं, महाराष्ट्र की जनता उनके संस्कार को भली-भांति जानती है। न्यू इंडिया अपनी ताकत जानता है और उसने गुलामी की जंजीरों को पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी के इस दांव से कांग्रेस के साथ-साथ उद्धव ठाकरे भी फंस गए हैं। कारण यह है कि कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी वीर सावरकर को लेकर आक्रामक रहे हैं, एक बार पीएम मोदी पर दिए बयान को लेकर कोर्ट से माफी मांगने के सवाल पर राहुल गांधी ने यहां तक कह दिया था, मैं सावरकर नहीं, गांधी हूं। गांधी माफी नहीं मांगता इस पर भी खूब विवाद हुआ था। 
    वहीं उद्धव ठाकरे के पिता बाल ठाकरे वीर सावरकर को महान स्वतंत्रता सेनानी, महाराष्ट्र का गौरव और आजाद भारत का वीर सपूत मानते थे। ऐसे में उद्धव ठाकरे के लिए वीर सावरकर की आलोचना बर्दास्त करना संभव नहीं है। अब पीएम मोदी ने शिवाजी महाराज के अपमान के आरोपों पर तुरंत माफी मांग कर एक तरफ तो महाराष्ट्र के लोगों का दिल जीत लिया, दूसरी ओर वीर सावरकर के अपमान पर राहुल गांधी के अब तक माफी न मांगने को मुद्दा बना दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में वीर सावरकर का मुद्दा एक बार फिर गरम हो सकता है। अब महाराष्ट्र की जनता जानना चाहेगी कि अगर किसी अन्य की गलती पर भी पीएम मोदी माफी मांग सकते हैं तो राहुल गांधी खुद वीर सावरकर के अपमान पर माफी क्यों नहीं मांग सकते? साथ ही उद्धव ठाकरे वीर सावरकर के अपमान करने वालों के साथ क्यों हैं।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन, विभागीय संचालनालय एवं सूडा कार्यालय का किया भ्रमण, अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली….

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण…..

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात….

    May 11, 2026

    हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने वितरित की मुआवजा राशि….

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.