Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बेटी पर जनलेवा हमला और मासूम बेटे की हत्या, कलयुगी पिता को पुलिस ने भेजा जेल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बेटी पर जनलेवा हमला और मासूम बेटे की हत्या, कलयुगी पिता को पुलिस ने भेजा जेल

    By September 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बेटी पर जनलेवा हमला और मासूम बेटे की हत्या, कलयुगी पिता को पुलिस ने भेजा जेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कबीरधाम.

    छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में 5 सितंबर को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रेहूंटा कला गांव में एक कलयुगी शराबी पिता ने बेटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, फिर बेटे को अपने साथ ले जाकर गला घोंटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि,आरोपी को उपचार के बाद बचा लिया गया। मंगलवार यानी 10 सितंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

    एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि आरोपी रामफल साहू पिता बिसरू साहू (उम्र 48) निवासी ग्राम रेहूंटा कला ने बेटी मनीषा साहू (उम्र 20) का किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया था। इसके बाद बेटे बलराम साहू उम्र 6 साल का गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी रामफल साहू को ग्राम दूल्लीपार के चेक डेम के पास देखकर पकड़ा। गांव वालों द्वारा पूछने पर बताया कि वारदात की रात को अपनी लड़की मनीषा को टंगिया से तीन-चार बार मारा और घर की कुंडी बाहर से लगाकर अपने छह वर्षीय बेटे बलराम को लेकर गांव के चेक डेम पास खेत में चला गया। रात में ही अपने बेटे बलराम का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद जहर खा लिया था। आरोपी के खिलाफ थाना कुंडा में धारा 109 (1) व 103(1) के तहत हत्या का प्रयास व हत्या का अपराध दर्ज किया। आरोपी द्वारा जहर खाने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिन से सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। आज मंगलवार को जिला अस्पताल कवर्धा से डिस्चार्ज करने पर थाना कुंडा पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार टंगिया को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने से दोनों प्रकरण में अलग-अलग रिमांड तैयार कर जेल भेज दिया है।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल महानदी भवन में होगी राज्य मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…..

    May 25, 2026

    नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट….

    May 25, 2026

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन 25 मई को 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं शुभारंभ….

    May 24, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: कच्चापाल जलप्रपात के पास 'इन्द्रावती समूह' की महिलाएँ मुर्गी पालन से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत…..

    May 24, 2026

    जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों से वनांचल में सुशासन- पतरापारा और बराहनगर के ग्रामीणों को मिला बड़ा लाभ….

    May 24, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी करेगी अखिल भारतीय क्रिकेट और टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी, अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की 48 वीं वार्षिक बैठक संपन्न….

    May 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल महानदी भवन में होगी राज्य मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…..

    May 25, 2026

    नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट….

    May 25, 2026

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन 25 मई को 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं शुभारंभ….

    May 24, 2026

    नियद नेल्लानार योजना: कच्चापाल जलप्रपात के पास 'इन्द्रावती समूह' की महिलाएँ मुर्गी पालन से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई इबारत…..

    May 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.