Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»वंदे स्लीपर में मौसम के अनुसार एसी की सुविधा, यात्रियों के लिए गर्म पानी से स्नान की सुविधा
    देश

    वंदे स्लीपर में मौसम के अनुसार एसी की सुविधा, यात्रियों के लिए गर्म पानी से स्नान की सुविधा

    By September 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वंदे स्लीपर में मौसम के अनुसार एसी की सुविधा, यात्रियों के लिए गर्म पानी से स्नान की सुविधा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वंदे भारत मेट्रो के बाद अब देश की पहली वंदे भारत का स्लीपर वर्जन भी बनकर तैयार है। नई ट्रेन फैक्ट्री से 20 सितंबर को बाहर आ जाएगी। रेलवे ने दो महीने के ट्रायल के बाद दिसंबर से यात्रियों के लिए उपलब्थ कराने का लक्ष्य रखा है। सुविधा, सुरक्षा, आराम और दक्षता के लिहाज से इसे राजधानी एवं शताब्दी ट्रेनों से ज्यादा बेहतर डिजाइन किया गया है।

    मौसम और जरूरत के हिसाब से इसकी वातानुकूलित बोगियां तापमान को अपने-आप एडजस्ट कर लेंगी। कूलिंग कम करने या बढ़ाने के लिए बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सफर के दौरान यात्रियों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता रहेगा।

    वंदे स्लीपर में राजधानी-शताब्दी ट्रेनों की तुलना में सुविधाएं विश्वस्तरीय होंगी

    वंदे भारत एवं वंदे मेट्रो से अलग स्लीपर वर्जन को लंबे रूट पर चलाया जाना है। इसे आठ सौ से 12 सौ किलोमीटर की दूरी वाले शहरों के बीच चलाया जाएगा। सामान्य रफ्तार प्रतिघंटा 130 से 160 किलोमीटर की रहेगी। हवाई जहाज के बिजनेस क्लास के सफर की तरह अनुभूति होगी। वंदे स्लीपर वर्जन में राजधानी एवं शताब्दी ट्रेनों की तुलना में सुविधाएं विश्वस्तरीय होंगी।

    कैमरा, उच्चस्तरीय फायर सेफ्टी, दिव्यांगों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय, स्वचालित दरवाजे, सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशन डोर, सामान रखने के लिए बड़ा लगेज रूम चार्जिंग, रीडिंग लाइट, इनसाइड डिस्प्ले पैनल एवं माड्यूलर पैंट्री की सुविधाएं होंगी।

    यात्रियों के लिए गर्म पानी से स्नान की सुविधा

    प्रथम श्रेणी के डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी से स्नान की सुविधा है। ऐसे में किराया दस से 15 प्रतिशत तक अधिक हो सकता है। एसी कोच को इस तरह डिजाइन किया गया है कि चलती ट्रेन में आक्सीजन की कमी महसूस न हो सके।

    कोरोना के बाद से इसे जरूरी समझा जा रहा था, क्योंकि एसी कोच में आक्सीजन का स्तर प्रति व्यक्ति औसतन करीब 0.25 घनमीटर तक रहता है, जिसे बढ़ाकर 0.35 घनमीटर तक करने की व्यवस्था कर दी गई है।

    बोगियों में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है

    प्रत्येक कोच का वजन लगभग दो टन से कम है। इससे ऊर्जा दक्षता में सुधार होगा और कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी, जो रेल परिवहन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगा। सुरक्षा के लिहाज से बोगियों में स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। दो ट्रेनों की टक्कर को रोकने के लिए पूरी तरह कवच प्रणाली लगी रहेगी।

    823 यात्रियों की क्षमता

    वंदे स्लीपर में तीन श्रेणियों की बोगियां होंगी। कुल 16 बोगियों वाली ट्रेन में एक फेरे में कुल 823 यात्री सोकर सफर कर सकते हैं। एसी थ्री टियर की 11 बोगियां होंगी, जिनमें कुल 611 भयात्रियों की क्षमता होगी। एसी टू टियर की चार बोगियां होंगी जिनमें कुल 188 यात्री सफर कर सकेंगे।

    प्रथम श्रेणी की सिर्फ एक बोगी होगी, जिसकी क्षमता 24 यात्रियों की होगी। हालांकि रेलवे की यह भी तैयारी है कि जिन रूटों पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहेगी, उनपर अधिकतम 24 बोगियां भी लगाई जा सकती हैं।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    September 21, 2026

    पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.