Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»विदेश»कोई बाइडेन और कमला हैरिस की हत्या की कोशिश क्यों नहीं कर रहा, एलन मस्क ने ये क्या कह दिया…
    विदेश

    कोई बाइडेन और कमला हैरिस की हत्या की कोशिश क्यों नहीं कर रहा, एलन मस्क ने ये क्या कह दिया…

    By September 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की दूसरी कोशिश के बाद अमेरिकी खुफिया विभाग एफबीआई मामले की जांच कर रही है।

    एजेंसी ने कंफर्म किया है कि ट्रंप की हत्या का प्रयास किया गया है लेकिन, मकसद अभी अस्पष्ट है। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

    उसका पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है। रिपोर्ट है कि आरोपी यू्क्रेन समर्थक है और डेमोक्रेटिक पार्टी को सपोर्ट करता है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच टेक अरबपति एलन मस्क ने विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी मचा दी है।

    उन्होंने सवाल किया कि सिर्फ ट्रंप पर ही जानलेवा हमले क्यों हो रहे हैं? जो बाइडेन या कमला हैरिस पर हत्या का प्रयास क्यों नहीं किया जा रहा है?

    टेक अरबपति एलन मस्क ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दूसरे “हत्या के प्रयास” पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक X यूजर ने मस्क की पोस्ट पर रिप्लाई किया था कि “वे डोनाल्ड ट्रम्प को क्यों मारना चाहते हैं?” इसका जवाब देते हुए, टेस्ला के सीईओ ने कहा, “और कोई भी बाइडेन या कमला हैरिस की हत्या करने की कोशिश नहीं कर रहा है”।

    इस साल जुलाई में मस्क ने आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रम्प को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी।

    बता दें कि रविवार दोपहर फ्लोरिडा में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प अपने ही एक इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे। तभी उनसे 400 या 500 गज की दूरी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी।

    तुरंत हरकत में आते हुए सुरक्षाकर्मियों ने ट्रंप को सुरक्षित किया और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी झाड़ियों में छिपा हुआ था और उसकी एक सुरक्षाकर्मी के बीच झड़प हुई थी।

    हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आरोपी एके-47 रायफल मौके पर छोड़कर अपनी एसयूवी में भाग रहा था लेकिन, पकड़ा गया।

    ट्रंप पर यह हमला पेन्सिलवेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान गोली लगने के दो महीने बाद हुआ है। उस हमले में ट्रंप के दाहिने कान में चोट आई थी।

    अपने समर्थकों को दिए संदेश में ट्रंप ने कहा कि वह सुरक्षित हैं। घटना के बाद ट्रंप कैंपेन कम्युनिकेशंस के निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप अपने आस-पास की जगहों पर गोलीबारी के बाद सुरक्षित हैं। इस समय इस बारे में कोई और जानकारी नहीं है।”

    एफबीआई मामले में जांच कर रही है कि हत्या के प्रयास का मकसद क्या है और क्या गोलीबारी गोल्फ क्लब के अंदर हुई या बाहर?

    घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मेरे आसपास गोलीबारी की आवाजें आ रही थीं, लेकिन इससे पहले कि अफवाहें नियंत्रण से बाहर होने लगें, मैं चाहता था कि आप पहले यह सुन लें- मैं सुरक्षित और स्वस्थ हूं! कोई भी चीज मुझे रोक नहीं पाएगी। मैं कभी सरेंडर नहीं करूंगा!”

    The post कोई बाइडेन और कमला हैरिस की हत्या की कोशिश क्यों नहीं कर रहा, एलन मस्क ने ये क्या कह दिया… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.