Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»व्यापार»नए कलेक्शन के साथ त्योहारों में बिक्री पर फोकस, वैश्विक ब्रांडों ने शुरू की तैयारी
    व्यापार

    नए कलेक्शन के साथ त्योहारों में बिक्री पर फोकस, वैश्विक ब्रांडों ने शुरू की तैयारी

    By September 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नए कलेक्शन के साथ त्योहारों में बिक्री पर फोकस, वैश्विक ब्रांडों ने शुरू की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    त्योहारी सीजन के आगमन के साथ ही अपैरल ब्रांड्स ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। इसमें नए स्टोर खोलने के साथ ही नए कलेक्शन और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ साझेदारी कर रहे हैं। इससे पहले देश में चुनाव और अत्यधिक गर्मी होने की  वजह से सभी सेगमेंट में बिक्री प्रभावित हुई थी, अब इस सुस्ती के बाद उद्योग को वृद्धि के मजबूत संकेत मिल रहे हैं। शॉपर स्टॉप, रिलायंस रिटेल, आदित्य बिरला फैशन बड़े त्योहारी सीजन की तैयारी में जुट गए हैं, जिसमें नए कलेक्शन के साथ ग्राहकों को काफी कुछ नया अनुभव देने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं वैश्विक लक्जरी ब्रांड घरेलू बाजार में नए स्टोर खोलने और उच्च स्तरीय संग्रहों के साथ बड़े त्योहारी सीजन की तैयारी कर रहे हैं। घड़ी का लक्जरी ब्रांड हब्लोट और बैकारेट ने भी भारतीय त्योहारों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

    नए कलेक्शन से बिक्री बढ़ाने पर रहेगा जोर

    शॉपर्स स्टॉप ने त्योहारी सीजन के लिए नए कलेक्शन पेश किए है, कंपनी इसके जरिए बिक्री बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी का कहना है आजकल के युवा ऐसे परिधान की तलाश करते जिसमें वे पारंपरिक लगने के साथ वस्टर्न लुक भी उनके पहनावे में दिखाई दे। इसलिए हमने अपने त्योहारी कलेक्शन में बंदेया कलेक्शन पेश किया जो आधुनक एथनिक स्टाइल का और उसे पुरुषों के लिए तैयार किया गया है। वहीं महिलाओं के लिए कशिश का फेस्टिवल कलेक्शन आजकल की महिलाओं के लिए पेश किया गया है। आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड ने त्योहारी सीजन के देखते हुए हाथ से बने हुए कलेक्शन जैपोर को विशेषकर महिलाओं के लिए पेश किया है। आदित्य बिरला के एथनिक बिजनेस सीईओ सूरज भट्ट का कहना है, इस सेगमेंट में बिक्री बढ़ाने के लिए यह कलेक्शन पेश किया है, यह डिजाइनर कलेक्शन भारत की सांस्कृति धरोहर को दर्शाता है।

    वहीं रिलायंस रिटेल और डेनिम परिधान के अंतरराष्ट्रीय डेल्टा गैलिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने साझेदारी की है। जिसमें भारतीय घरेलू बाजार में नए परिधान का कलेक्शन पेश कर बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। रिलायंस के स्वामित्व वाली एजेआईओ ने अपने प्लेटफॉर्म पर ब्रिटिश फैशन ब्रांड एएसओएस को लॉन्च किया है, एएसओएस भारतीय ऑनलाइन रिटेल बाजार में प्रवेश कर बिक्री करेगी। एजेआईओ के सीईओ विनीत नायर ने कहा भारत के युवाओं में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की चाहत बढ़ती जा रही है। युवा ऑनलाइन नए फैशन और डिजाइन को तलाशते हैं, इसलिए हम एएसओएस के द्वारा उन्हें अंतरराष्ट्रीय फैशन के परिधान दे सकेंगे और एक मजबूती ब्रांड बनकर उभरेगे।

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च हेड दीपक जसानी ने कहा कि त्योहारों के मौसम में भारतीय परिवार परिधान के साथ कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कंज्यूमर स्टेपल जैसे क्षेत्रों में खर्च करते हैं। इसके अलावा शादी का मौसम आ रहा है जिसकी वजह से आभूषण और परिधानों की बिक्री में तेज उछाल आने की संभावना है। पहली छमाही काफी सुस्त रही है, दूसरी छमाही में आभूषण और परिधानों की कंपनियों की बिक्री 15 से 20 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।

    वैश्विक लक्जरी ब्रांड की त्योहारों के लिए तैयारी

    जानकारों का कहना है कि वैश्विक लक्जरी ब्रांड घरेलू बाजार में नए स्टोर खोलने और उच्च स्तरीय संग्रहों के साथ बड़े त्योहारी सीजन की तैयारी कर रहे हैं। उनको उम्मीद है कि भारत के धनी लोग अब दिखावे और प्रतिष्ठा के लिए ब्रांड्स की खरीदारी करेगे और जिस पर खर्च करने में उन्हें परेशानी नहीं होगी। इसलिए ब्रांड्स मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों पर फोकस कर रहे हैं। डीएलएफ एम्पोरियों जल्द युवाओ के लिए रेडी टू वियल कलेक्शन के लिए नया जोन शुरू करने जा रहा है। जबकि द कलेक्टिव, राल्फ लॉरेन, हैकेट लंदन तथा टेड बेकर और फ्रेड पेरी भी स्टोर खोलने की योजना है। रिटेल विशेषज्ञ अमिल पटेल का कहना है कि त्योहारों पर खर्च करने के लिए भारतीय पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहे हैं। इसकी बड़ी वजह बढ़ती डिस्पोजेबल आय और कामकाजी युवाओं की बढ़ती आबादी है, जो त्योहारों पर मांग को बढ़ाएगी। मुंबई में गणपति महोत्सव में जिस प्रकार से 20 प्रतिशत से अधिक आभूषण और 15 प्रतिशत से अधिक कपड़ों की खरीदारी देखने को मिले उससे लगता है कि इस बार परिधानों और आभूषण बिक्री में  25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी।

    Related Posts

    सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

    February 2, 2026

    सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

    February 2, 2026

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

    February 1, 2026

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश…..

    May 7, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को , पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाई, 2300 से अधिक जोड़े होंगे परिणय सूत्र आबद्ध….

    May 7, 2026

    उप मुख्यमंत्री ने 2.06 करोड़ की लागत से घोटिया विद्युत उपकेंद्र का किया भूमिपूजन…..

    May 7, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं…..

    May 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.