Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सीएम यादव आज कोलकाता में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा, आठ देशों के कांसुलेट भी होंगे शामिल
    मध्यप्रदेश

    सीएम यादव आज कोलकाता में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा, आठ देशों के कांसुलेट भी होंगे शामिल

    By September 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम यादव आज कोलकाता में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा, आठ देशों के कांसुलेट भी होंगे शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र के संतुलित आर्थिक विकास के लक्ष्य को लेकर देश के कई बड़े औद्योगिक नगरों में रोड-शो के माध्यम से निवेश बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों से चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में कोलकाता के होटल जेडब्ल्यू मैरियट में 20 सितंबर को होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 'जीआईएस' में मुख्यमंत्री देश-विदेश से आने वाले उद्योगपतियों, औद्योगिक संगठनों से प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा करेंगे। कोलकाता जीआईएस में देश-विदेश से आए लगभग 350 प्रतिनिधि 60 से अधिक मुख्य अतिथि एवं आठ से अधिक देशों के कांसुलेट एवं प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्देश्य बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना साथ ही व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री कोलकाता के प्रतिष्ठित उद्योगपति, निवेशक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास, उद्योग अनुकूल नीतियों और निवेश के अवसरों से अवगत कराएंगे। यह रोड-शो मध्य प्रदेश सरकार की उन योजनाओं का हिस्सा है, जो राज्य को एक प्रमुख निवेश स्थल के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। कोलकाता का रोड-शो, "इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश" को सफल बनाने में क्रांतिकारी भूमिका निभाएगा, जो मध्य प्रदेश के विकास और औद्योगिक प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

    मुख्यमंत्री स्टील मेन्युफेक्चर्स, होजरी एवं गारमेंट मेन्यूफेक्चर्स, लॉजिस्टिक उद्योगपतियों के साथ राउंड-टेबल तथा जर्मन कांसुलेट सहित देश-विदेश के लगभग 22 उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। साथ ही लंच एवं डिनर पर भी प्रमुख उद्योगपतियों से रू-ब-रू होकर निवेश संबंधी चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य में चल रही औद्योगिक नीतियों, बेहतर बुनियादी ढांचे, स्थिर प्रशासनिक समर्थन और निवेशकों के लिए दिए जाने वाले प्रोत्साहनों पर प्रकाश डालेंगे। मध्य प्रदेश की स्थिर औद्योगिक नीति, उत्कृष्ट लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी, बिजली की समुचित उपलब्धता, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और उच्च कुशल मानव संसाधन निवेशकों के लिए आकर्षक साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो में उद्योगपतियों को प्रदेश की विकास योजनाओं से जुड़ने और साझेदारी करने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन राघवेंद्र सिंह प्रदेश में निवेश नीति एवं अवसरों पर प्रस्तुतिकरण देंगे। साथ ही संबंधित विभाग प्रमुखों द्वारा मध्य प्रदेश में एमएसएमई में निवेश के अवसरों पर, मध्यप्रदेश में आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर, पर्यटन क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर, खनन और खनिज क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर प्रेजेंटेशन दिया जायेगा। एडवांटेज एमपी पर वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रमुख उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के लिये बेहतर नीति एवं सुविधाओं के संबंध में अपने अनुभव साझा करेंगे।

    Related Posts

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    September 21, 2026

    पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

    September 21, 2026

    फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी, बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास…..

    September 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पक्का घर मिलने से बदली जीवन की तस्वीर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से साकार हो रहे जरूरतमंदों के सपने….

    September 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा का संकल्प, विकास की धार : नगरी के पंडरवाही में घर-घर नल से बह रही खुशहाली…..

    September 21, 2026

    सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’, धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह, बकाया मुक्त जीवन की ओर बढ़ता कदम…..

    September 21, 2026

    ’सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय’…..

    September 21, 2026

    पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट से रचना सोनी ने बचाए 35 हजार रुपये, अपने नाम संपत्ति होने से बढ़ा आत्मविश्वास, बची राशि से परिवार की आर्थिक योजना को मिली मजबूती…..

    September 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.